फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant narendra giri told Occupy on religious property is not acceptable

धार्मिक संपत्तियों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं, प्रशासन कराए कब्जामुक्त : नरेंद्र गिरि 

Thu, 16 May 2019 07:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 16 May 2019 07:12 PM IST
विज्ञापन
Mahant narendra giri told Occupy on religious property is not acceptable
श्रीमहंत नरेंद्र गिरी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने कहा कि धार्मिक संपत्तियों पर कब्जा करने वाले असामाजिक तत्वों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महाकुंभ 2021 से पहले हरिद्वार में जितनी भी आश्रम अखाड़ों की धार्मिक संपत्ति हैं उन्हें प्रशासन को कब्जामुक्त कराना चाहिए। अन्यथा संत समाज सख्त विरोध करेगा।  

विज्ञापन


उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा कि धार्मिक संपत्तियों का उपयोग संत समाज परोपकार के कार्यो के लिए करता है। श्रद्धालुओं को आवास आदि की सुविधा भी धार्मिक स्थानों पर उपलब्ध कराई जाती है। लेकिन, कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए धार्मिक संपत्तियों पर नजर गड़ाए हैं। संपत्तियों पर कब्जा करने के प्रयास की जानकारी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को प्राप्त हुई है, जिसका संज्ञान अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ले रही है।
विज्ञापन


जल्द ही अखाड़ा परिषद के संतों की बैठक बुलाकर इस पर कार्रवाई का ऐलान किया जाएगा। संत का चोला पहनाकर भूमाफिया का काम करने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संतों व सनातन परंपराओं को बदनाम करने वालों का संत समाज से बहिष्कार किया जाएगा। श्री पंचायती निर्मल अखाड़े के अध्यक्ष श्रीमहंत ज्ञानदेव सिंह ने बताया कि अखाड़े के संतों के प्रतिनिधिमंडल ने विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल से मिलकर उनसे भी इक्कड़ कलां स्थित अखाड़े की संपत्ति पर अवैध रूप से कब्जा किए जाने के प्रयासों को रोकने की मांग की है। कोठारी महंत जसविंदर सिंह महाराज ने कहा कि अखाड़े की संपत्ति को खुर्द बुर्द नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed