फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Narendra Giri Case: Balbir Giri will be successor of Narendra Giri, will sit on baghambari math gaddi

महंत नरेंद्र गिरि केस: हुई औपचारिक घोषणा, उत्तराधिकारी के रूप में बलबीर गिरि संभालेंगे बाघंबरी मठ की गद्दी

Thu, 30 Sep 2021 12:34 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Sep 2021 12:34 PM IST
सार

निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने गुरुवार को हरिद्वार में इसकी औपचारिक घोषणा की। पत्रकार वार्ता में महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि निरंजनी अखाड़े में बाघंबरी मठ में संचालन के लिए बोर्ड बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
Mahant Narendra Giri Case: Balbir Giri will be successor of Narendra Giri, will sit on baghambari math gaddi
महंत नरेंद्र गिरि और महंत बलवीर गिरि - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी के रूप में महंत बलबीर गिरि बाघंबरी मठ की गद्दी संभालेंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्रपुरी ने इसकी औपचारिक घोषणा की।
विज्ञापन


महंत नरेंद्र गिरि केस: हरिद्वार पहुंची सीबीआई की टीम ने जुटाए सुबूत, आनंद गिरि के आश्रम से बरामद किया लैपटॉप, तस्वीरें...
विज्ञापन


महंत रविंद्रपुरी ने गुरुवार को हरिद्वार में इसकी औपचारिक घोषणा की। पत्रकार वार्ता में महंत रविंद्रपुरी ने बताया कि बाघंबरी मठ में संचालन के लिए बोर्ड बनाया जा रहा है। उक्त बोर्ड अखाड़े के हित और मर्यादा में कार्य करवाने के लिए बनाया जा रहा है। जिसमें पांच संत शामिल होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की षोडशी भंडारे से पहले बोर्ड का गठन होगा। बताया कि गुरुवार को निरंजनी अखाड़े में अखाड़े के पंचों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत

20 सितंबर को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की प्रयागराज बाघंबरी पीठ में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव कमरे में पंखे पर लटका मिला।

सुसाइड नोट में बलबीर गिरि को ही उत्तराधिकारी बनाए जाने का जिक्र
उसके बाद उनका कथित सुसाइड नोट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। कई पन्नों के कथित सुसाइड नोट में शिष्य संत बलबीर गिरि को ही उत्तराधिकारी बनाए जाने का जिक्र था।

अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरिगिरि से लेकर श्री निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि एवं सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी समेत सभी संतों ने कथित सुसाइड नोट को नकार दिया। इसे साजिश बताते हुए नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत को हत्या बताते हुए सवाल उठा दिए। मामले की अब सीबीआई जांच कर रही है। 

आनंद गिरि को लेकर हरिद्वार पहुंची सीबीआई
श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए सीबीआई की टीम बुधवार देर शाम आरोपी संत आनंद गिरि को रिमांड पर लेकर हरिद्वार पहुंची थी और गुरुवार को लौट गई। टीम ने आनंद गिरि से सात घंटे पूछताछ की और श्यामपुर कांगड़ी स्थित सील आश्रम खुलवाकर वहां से सुबूत जुटाए। टीम ने आश्रम के कंप्यूटर से डाटा लिया और लैपटॉप भी बरामद किया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed