फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahant Lokesh Das Put Objection on Deepika padukone Gone To JNU

महंत लोकेश दास ने दीपिका के जेएनयू जाने पर जताई आपत्ति , कहा-विवादित मामलों से बचें

Fri, 10 Jan 2020 05:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 10 Jan 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Mahant Lokesh Das Put Objection on Deepika padukone Gone To JNU
जेएनयू पहुंची दीपिका - फोटो : फाइल फोटो

हरिद्वार में श्री जगन्नाथ आश्रम के महंत लोकेश दास ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू में पहुंचने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि फिल्मों में काम करने वाले लोगों से युवा पीढ़ी प्रेरित होकर अपनी दिनचर्या और आदतों में बदलाव करती है। ऐसे में अभिनेताओं को विवादित मामलों से बचना चाहिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को रानीपुर मोड़ पर पत्रकार वार्ता करते हुए ब्रह्मलीन जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य के शिष्य महंत लोकेश दास ने कहा कि आज संस्कृति के प्रचार प्रसार के साथ बदलाव में फिल्म अभिनेताओं का बड़ा योगदान सामने उभरा है।
विज्ञापन


ऐसे में सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में अभिनेत्री और अभिनेताओं को राजनीतिक विवादों से बचना चाहिए। उन्होंने फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के जेएनयू पहुंचने पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि पादुकोण को जेएनयू जाने या अन्य राजनीतिक विवादों से बचना चाहिए। जेएनयू के कुछ छात्रों ने कभी देश में अनुच्छेद 370, जम्मू कश्मीर, लद्दाख के साथ राम मंदिर पर आए निर्णय का स्वागत नहीं किया है, बल्कि देश की जनता को बहकाने का काम अवश्य किया है।

उन्होंने कहा कि एक शिक्षण संस्थान में देश विरोधी विचारधारा कभी पनपनी नहीं चाहिए। महंत लोकेश दास ने सीएए पर बोलते हुए कहा इस कानून में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है कि देश के नागरिक की नागरिकता पर कोई खतरा हो। यह केवल विदेशी नागरिकों की नागरिकता के लिए बनाया गया कानून है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed