फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahamandaleshwar Sexual Assault case: businessman daughter in defense, said - father conspired against the guru

महामंडलेश्वर दुष्कर्म मामला: बचाव में आई कारोबारी की बेटी, बोली- गुरु के खिलाफ पिता ने की साजिश, सच तो ये है

Sat, 09 Apr 2022 12:51 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 09 Apr 2022 12:51 PM IST
सार

अपने गुरु पर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए युवती ने पूरा मामला बताया है। युवती ने कहा कि दो साल पहले उसने संन्यास ले लिया था। स्वामी आशुतोष प्रखर को उसने अपना गुरु बनाया था। 

विज्ञापन
Mahamandaleshwar Sexual Assault case: businessman daughter in defense, said - father conspired against the guru
uttarakhand police

विस्तार

महामंडलेश्वर आशुतोष प्रखर पर दुष्कर्म जैसे संगीन आरोप लगाने वाले कानपुर के कारोबारी की बेटी अपने गुरु के बचाव में आगे आ गई है। कारोबारी ने कानपुर में मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि दीक्षा देने के बहाने उनकी बेटी को बंधक बनाकर रखा गया है। उसके साथ दुष्कर्म किया गया है।

विज्ञापन

 

वहीं दूसरी ओर युवती ने अपने पिता की ओर से लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया। उसने इसे गुरु के खिलाफ साजिश बताया है। प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत करते हुए युवती ने कहा कि दो साल पहले उसने संन्यास ले लिया था। स्वामी आशुतोष प्रखर को उसने अपना गुरु बनाया था। 

विज्ञापन

 

इस संबंध में शपथ पत्र भी दिया। दीक्षा के छह महीने तक अपने घर कानपुर रहीं। संन्यास लेने को लेकर माता-पिता से काफी विवाद भी हुआ। जब माता-पिता नहीं माने तो वह खुद उसे हरिद्वार आश्रम में स्वामी प्रखर के पास छोड़कर चले गए। कहा कि अब इस तरह के आरोप लगाकार गुरु के खिलाफ साजिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने कहा कि उसके गुरु के खिलाफ की जा रही साजिश 

कानपुर में स्वामी प्रखर के खिलाफ दर्ज मुकदमे के आरोपों को नकारते हुए युवती ने कहा कि उसके गुरु के खिलाफ साजिश की जा रही है। झूठा मुकदमा लिखवाया गया है। युवती ने कहा कि पूर्व में शिकायत हुई। जिसमें फाइनल रिपोर्ट (एफआर) लग चुकी है। उसने कहा कि वह बालिग है। अपनी मर्जी से संन्यास का रास्ता चुना है। अपनी मर्जी से आश्रम में रहती हैं। उन्होंने कहा कि माता-पिता नहीं माने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें...धामी के नेक नियम: मत लाएं कोई उपहार, फिर भी करे दिल तो प्रकृति के लिए कर सकते हैं ये काम, सांसद-विधायकों के लिए भी समय निर्धारित

misdemeanor
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed