फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mahakumbh Shahi Snan: Routes diverted in Dehradun district

महाकुंभ शाही स्नान: देहरादून जिले में कई रूट रहेंगे डायवर्ट, यह रहेगी व्यवस्था 

Tue, 13 Apr 2021 12:24 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Apr 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Mahakumbh Shahi Snan: Routes diverted in Dehradun district
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

कुंभ मेला में शाही स्नान को लेकर दून समेत जिले में कई जगह रूट डायवर्ट रहेगा। एसपी ट्रैफिक स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि कुंभ में आने वाले यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए यह व्यवस्था की जा रही है। दून शहर में भी तीन जगह डायवर्ट प्वाइंट रहेंगे। इनमें कारगी, रिस्पना पुल और आईएसबीटी शामिल हैं। 

विज्ञापन


यह रहेगी व्यवस्था 
- गढ़वाल से सहारनपुर/मुज्जफर नगर/मेरठ/दिल्ली बाया हरिद्वार जाने वाले वाहन चालकों से अपील है कि वे ऋषिकेश से हरिद्वार मार्ग पर नहीं जाएं।
- पौड़ी गढ़वाल/टिहरी गढ़वाल/चमोली/रुद्रप्रयाग से सहारनपुर/मुज्जफर नगर/मेरठ/दिल्ली जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान ऋषिकेश नटराज चौक-भानियावाला तिहारा-रिस्पना पुल, कारगी चौक-आईएसबीटी-आशारोड़ी से अपने गंतव्य स्थल। 
विज्ञापन

- दिल्ली/मेरठ/मुज्जफरनगर/सहारनपुर/चंडीगढ से गढ़वाल जाने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान आशारोड़ी-आईएसबीटी, कारगी चौक-रिस्पना पुल, भानियावाला-जौलीग्रांट-नटराज चौक ऋषिकेश से गंतव्य स्थल। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- मसूरी/देहरादून से सहारनपुर/मेरठ/दिल्ली/चंडीगढ़ जाने के लिए रूट प्लान-मसूरी से देहरादून, आईएसबीटी से अपने गंतव्य स्थल।

डायवर्ट प्वाइंट
1.    नटराज चौक
2.    भानियावाल चौक
3.    रिस्पना पुल
4.    कारगी चौक
5.    आईएसबीटी


महाकुंभ: 35 लाख श्रद्धालुओं ने किया शाही स्नान, भीड़ के आगे कोरोना से बचाव के नियम हुए तार-तार, तस्वीरें...

शाही स्नान पर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे घाट    

शाही स्नान पर हरकी पैड़ी पर प्रतिबंध होने के कारण सभी घाट श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। सोमवार को सोमवती अमावस्या पर गंगा स्नान करने को भारी भीड़ उमड़ी, लेकिन अखाड़ों का शाही स्नान होने के कारण श्रद्धालुओं को सुबह आठ बजे के बाद ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर जाने से रोक दिया गया। इसके कारण श्रद्धालुओं ने ज्वालापुर पुल जटवाड़ा से लेकर भूपतवाला के श्रद्धानंद घाट तक जैसे प्रेमनगर आश्रम, नाई घाट, बिरला घाट, गऊ घाट, गोविंद घाट, खन्नानगर घाट, महर्षि कश्यप घाट, वीआईपी घाट, सुभाष घाट, ओम पुल घाट समेत सभी 72 घाटों पर गंगा स्नान किया। अलसुबह से ही श्रद्धालुओं के घाटों पर पहुंचकर गंगा स्नान करने  सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों पर पुलिसकर्मी तैनात रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed