फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahakumbh 2021 Kumbh Mela of Haridwar will be in ground of Shyampur coast

महाकुंभ 2021: इस बार श्यामपुर तट के मैदान में होगा हरिद्वार का पूरा कुंभ मेला

Sun, 01 Sep 2019 10:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Sep 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
mahakumbh 2021 Kumbh Mela of Haridwar will be in ground of Shyampur coast
कुंभ मेला 2019 - फोटो : फाइल फोटो

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और महामंत्री ने राजधानी जाकर प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से कुंभ के बारे में चर्चा की। हरिद्वार का पूरा कुंभ मेला इस बार नगर की बजाय नीलधारा के उस पार श्यामपुर तट के मैदान में ले जाया जाएगा। दूसरा विस्तार जगजीतपुर लक्सर मार्ग बैरागी द्वीप से किया जाएगा। 

विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के साथ देहरादून गए दोनों पदाधिकारियों ने सीएम को कुंभ के महत्व और आने वाली समस्याओं की जानकारी दी। बैठक के बारे में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि ने बताया कि कुंभ मेले में अखाड़ों को दी जाने वाली तमाम सुविधाओं और भूमि आवंटन सहित कई बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद दस अक्तूबर को बड़े अखाड़े कनखल में बैठक आयोजित करेगा।

विज्ञापन

11 अक्तूूबर को सीएम को सौंपा जाएगा कुंभ का पूरा चार्ट

सीएम को बताया कि इस बैठक में कुंभ का पूरा चार्ट तैयार कर लिया जाएगा, जिसे 11 अक्तूूबर को सीएम को सौंपा जाएगा। अखाड़ों से उनका प्लान लेने के लिए सीएम 11 अक्तूबर को ही हरिद्वार में बैठक करेंगे। उन्होंने बताया कि समूचा मेला नीलधारा के उस पार जाना बहुत जरूरी है। ऐसा हुए बगैर करोड़ों की भीड़ को संभालना मुश्किल हो जाएगा। अखाड़े अपनी पेशवाइयां भी नीलधारा की छावनियों में करने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। सीएम ने आश्वासन दिया कि सभी कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि ने पूर्व के अनेक कुंभ मेलों का हवाला देते हुए सबसे बेहतर व्यवस्थाओं पर जोर दिया। उन्होंने सीएम को बताया कि यह यात्रा सौ वर्ष से अधिक पुरानी है। कुछ कारणों से यात्रा बीच में रोक दी गई थी। हरिगिरि ने बताया कि अगले वर्ष शुरू होने वाली पैदल यात्रा में सभी अखाड़े और हजारों नागा संन्यासी भाग लेंगे। इस दौरान शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और कुंभ मेला आईजी संजय गुंज्याल समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed