फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mahabali khali big show will held in haldwani.

उत्तराखंड में यहां होगा महाबली खली का मेगा शो

Mon, 14 Dec 2015 06:48 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Mon, 14 Dec 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
mahabali khali big show will held in haldwani.

उत्तराखंड के हल्द्वानी में रेसलर खली के फरवरी में होने वाले मेगा शो की प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन


रविवार को शो के आयोजक अभिषेक सिंह और डीएम दीपक रावत ने हल्द्वानी स्टेडियम और गौलापार में बन रहे अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में शो के आयोजन के लिए संभावनाएं तलाशीं। हल्द्वानी स्टेडियम में निर्माण कार्य के चलते इस रिजेक्ट कर दिया गया।

जबकि अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दर्शकदीर्घा और अन्य निर्माण कार्य में प्रगति होने पर फिलहाल इसे आयोजन के लिए चयनित किया गया है। डीएम ने एसडीएम पंकज उपाध्याय को बिड़ला स्कूल का निरीक्षण कर आयोजन के लिए रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पहली बार हो रहे इस शो में कोई कमी नहीं रखी जाएगी।

फरवरी के द्वितीय सप्ताह में होगा शो का आयोजन

mahabali khali big show will held in haldwani.

डीएम ने सहायक खेल निदेशक अख्तर अली को प्रशासनिक अधिकारियों और नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों से समन्वय करते हुए व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के प्रोजेक्ट मैनेजर सीके नायडू को शो की निर्धारित तिथि से पूर्व 15 फरवरी तक स्टेडियम पवेलियन के साथ ही मैदान को समतल कराने, ग्रीन रूम, दर्शकदीर्घा का काम पूरा करने को कहा।

आयोजक अभिषेक सिंह ने बताया कि खली का शो मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद देहरादून और हल्द्वानी में होना है। उन्होंने बताया कि फरवरी के द्वितीय सप्ताह में शो का आयोजन हल्द्वानी में होगा।

इस मौके पर एसडीएम पंकज उपाध्याय, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, यूपी राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक सीके सकलानी, नागार्जुन के प्रोजेक्ट मैनेजर सीके नायडू मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed