फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Maha Shivratri 2023 Kanwar Mela Haridwar Police implemented New traffic plan for Outers

Maha Shivratri 2023: हरिद्वार में कांवड़ मेले को लेकर पुलिस ने लागू किया ट्रैफिक प्लान, आने से पहले जरूर पढ़ें

Mon, 13 Feb 2023 08:19 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 13 Feb 2023 08:19 PM IST
सार

18 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व स्नान तक यह प्लान लागू रहेगा। हरिद्वार में रुकने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दी है। शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।

विज्ञापन
Maha Shivratri 2023  Kanwar Mela Haridwar Police implemented New traffic plan for Outers
हरिद्वार में वाहन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कांवड़ मेले के मद्देनजर हरिद्वार पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर, देहरादून-गढ़वाल और कुमाऊं-यूपी से हरिद्वार में अलग-अलग रूटों से आवाजाही करने वाले वाहनों के लिए सोमवार से यातायात डायवर्जन रूट प्लान लागू कर दिया है। 18 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व स्नान तक यह प्लान लागू रहेगा। हरिद्वार में रुकने वाले वाहनों के लिए पार्किंग भी निर्धारित कर दी है। शहर में बाहरी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित होगा।

विज्ञापन


Maha Shivratri 2023: बोल बम के जयघोष से गूंजने लगी हरकी पैड़ी, जल भरने के लिए पहुंचने लगे कांवड़िए

विज्ञापन

सोमवार से लागू रूट प्लान

  •  हरिद्वार/सिडकुल से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन बहादराबाद-रुड़की-पुरकाजी-मुजफ्फरनगर-जानसठ-मीरापुर बिजनौर से आवाजाही करेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • देहरादून/ऋषिकेश से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहन देहरादून/ऋषिकेश-मोहंड चौकी-बिहारीगढ़-सहारनपुर-देवबंद- बागोवाली चौराहा-भोपा बाईपास ओवरब्रिज-बिलासपुर कट जानसठ-मीरापुर-मोंटी तिराहा-बिजनौर से आवाजाही करेंगे।
  • हरिद्वार से बिजनौर, नजीबाबाद की ओर जाने वाले छोटे वाहन सिंहद्वार चौक-जगजीतपुर-फेरूपुर-लक्सर-बालावाली-मंडावर-बिजनौर से आवाजाही करेंगे।
  • देहरादून/ऋषिकेश से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले छोटे वाहन नेपालीफार्म-रायवाला भूपतवाला-रोड़ीबेलवाला-आनन्दवन समाधी कट से फ्लाई ओवर के ऊपर ऋषिकुल हाईवे-सिंहद्वार चौक-जगजीतपुर-फेरूपुर-लक्सर-बालावाली-मंडावर-बिजनौर से आवाजाही करेंगे।

इन रूटों से पार्किंग तक पहुंचेंगे वाहन

  •  देहरादून/ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन नेपाली फार्म तिराहा-रायवाला-भूपतवाला दूधाधारी तिराहा से लालजीवाला पार्किंग में खड़े होंगे।
  • नजीबाबाद की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन चिड़ियापुर-श्यामपुर से गौरीशंकर एवं नीलधारा पार्किंग में खड़े होंगे।
  • दिल्ली की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर काॅलेज बहादराबाद-हरिद्वार से अलकनंदा दीनदयाल एवं पंतद्वीप चमकादड़ टापू पार्किंग पर खड़े होंगे।
  • पंजाब हरियाणा की ओर से हरिद्वार आने वाले वाहन पंजाब/हरियाणा-सहारनपुर-मंडावर भगवानपुर-सालियर-बिजौली चौक से एनएच 344 होते हुए नगला इमरती कोर काॅलेज बहादराबाद बाईपास हरिद्वार से अलकनन्दा दीनदयाल एवं पंतद्वीप और चमकादड़ टापू पार्किंग पर खड़े किए जाएंगे।

रोडवेज बसों के लिए ये रहेगी व्यवस्था

  • देहरादून से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बसों को मोतीचूर पार्किंग में खड़ा किया जाएगा और वापसी इसी मार्ग से होगी।
  •  दिल्ली/मेरठ से हरिद्वार आने वाली रोडवेज की बसें अपने निर्धारित मार्ग से आकर रोडवेज बस स्टेशन में पार्क होगी।
  • देहरादून से दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर की ओर जाने वाली रोडवेज की बसें डाटकाली मंदिर-मोहंड -बिहारीगढ़ होते हुए जाएंगी। आवाजाही करेंगे।
  • देहरादून/ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज की बसें नेपालीफार्म-रायवाला-हरिद्वार सिंहद्वार-जगजीतपुर-फेरूपुर-सुल्तानपुर-लक्सर-बालावाली-बिजनौर- नजीबाबाद मार्ग से आवाजाही करेंगे।
  • पंजाब/ हरियाणा की ओर से आने वाली रोडवेज की बसें अपने निर्धारित मार्ग से चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed