फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Magician will teach kids science

जादूगर सिखाएंगे बच्चों को विज्ञान

Tue, 06 Aug 2013 07:11 PM IST
रुड़की/ब्यूरो
रुड़की/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 07:11 PM IST
विज्ञापन
Magician will teach kids science

बहुत जल्द जादूगर बच्चों के बीच में अपने करतब दिखाते नजर आएंगे। शिक्षा विभाग बच्चो में अंधविश्वास खत्म करने के लिए जादूगरों का सहारा ले रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग बच्चों को विज्ञान की ओर आकर्षित एवं अंधविश्वास को दूर करने के लिए मैजिक शो करा रहा है। इसके लिए दो जादूगर स्कूलों में जाएंगे और अपने शो के माध्यम से बच्चों का मनोरंजन करने के साथ विज्ञान के चमत्कार भी दिखाएंगे।
विज्ञापन


बच्चों में पढ़ाई के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने के लिए शिक्षा विभाग स्कूलों में मनोरंजन भी करवाएगा। विभाग ने जादूगर वीके सम्राट सहारनपुर एवं टीसी शर्मा एंड कंपनी हरियाणा को स्कूलों में मैजिक शो दिखाने के लिए अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह दोनों जादूगर अलग-अलग स्कूल में जाकर मैजिक शो दिखाएंगे। जिसके माध्यम से विज्ञान के प्रति छात्रों को आकर्षित करेंगे। जिससे समाज में फैले अंधविश्वास और कुरीतियों को भी दूर करने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकृष्ण उनियाल ने बताया कि मैजिक शो देखकर बच्चों का मनोरंजन तो होगा ही, साथ ही बच्चों में विज्ञान के प्रति भी चेतना बढ़ेगी।

जो लोग टोना टोटके के नाम पर लोगों का ठगते हैं, इस शो से बच्चें उनके प्रति भी जागरूक होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी ओपी वर्मा ने बताया कि मैजिक शो के बारे में स्कूलों को सूचित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed