फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maggi sample again fail in uttarakhand.

मुंबई में पास हुई मैगी, उत्तराखंड में फिर फेल

Wed, 19 Aug 2015 09:15 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Wed, 19 Aug 2015 09:15 AM IST
विज्ञापन
maggi sample again fail in uttarakhand.

मुंबई हाईकोर्ट ने जहां मैगी पर लगी रोक के आदेश को पिछले दिनों रद्द कर दिया वहीं उत्तराखंड में मैगी फिर फेल हो गई है।

विज्ञापन


खाद्य विभाग ने पिछले महीने हल्द्वानी के अलग-अलग मॉल और दुकानों से खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल लिए थे। इनमें से  मैगी,  दूध, पनीर और नमकीन के छह सैंपल फेल हो गए।

मैगी में आर्टिफिशियल फ्लेवर और कलर पाए गए। सैंपल फेल होने पर खाद्य विभाग ने उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अनुमति मांगी है।

खाद्य निरीक्षक कैलाश चंद्र के मुताबिक हल्द्वानी से लिए गए सभी नौ सैंपल जांच के लिए राजकीय खाद्य एवं औषधीय परीक्षण प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए थे।

लैब की रिपोर्ट चौंकाने वाली है नौ में छह सैंपल फेल हो गए हैं। कैलाश चंद्र के मुताबिक कालाढूंगी रोड मुखानी स्थित ईजी डे से नेस्ले की मैगी का सैंपल लिया था।

विज्ञापन

पैकिंग में नहीं आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर का उल्लेख

maggi sample again fail in uttarakhand.

मैगी में आर्टिफिशियल कलर और फ्लेवर मिला है, जिसका उल्लेख मैगी की पैकिंग में नहीं है। हालांकि, मैगी में लेड की मात्रा नहीं मिली है। दूध के दो सैंपल फेल हुए हैं।

इनमें मुखानी स्थित संतोष डेयरी से लिए सैंपल में डिटर्जेंट पाउडर और स्कीमड मिल्क पाउडर (एसएमपी) की मिलावट मिली, जबकि दूसरा सैंपल डोर टू डोर दूध बांटने वाले दूधिये से लिया था, जिसमें पानी की अत्यधिक मिलावट मिली है।

बरेली रोड अलकनंदा कॉलोनी स्थित नमकीन फैक्ट्री से लिए दो सैंपल भी फेल हो गए हैं। निरीक्षक कैलाश चंद्र के मुताबिक नमकीन के दो सैंपल लिए थे। दोनों सैंपल मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए।

पैकिंग में एक्सपायरी डेट तक अंकित नहीं थी। नैनीताल रोड स्थित ईजी डे से लिया गया पनीर का काठी रोल का सैंपल भी फेल हो गया। इसमें भी एक्सपायरी डेट अंकित नहीं थी और यह खराब था। खाद्य विभाग ने उत्पाद बनाने वाली कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए शासन से अनुमति मांगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed