{"_id":"63240904ad71057f9352b98f","slug":"madrasas-new-rules-smart-school-children-will-read-quran-in-morning-dargah-uttarakhand-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसों के नए नियम: स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलेंगे, सुबह पढ़ेंगे बच्चे कुरान, दरगाह को लेकर पढ़ें ये फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसों के नए नियम: स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलेंगे, सुबह पढ़ेंगे बच्चे कुरान, दरगाह को लेकर पढ़ें ये फैसला
Fri, 16 Sep 2022 12:02 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 16 Sep 2022 12:02 PM IST
सार
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में कुछ अहम निर्णय लिए गए हैं। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि बोर्ड के तहत प्रदेश में 103 मदरसे हैं। इनमें कुछ मदरसों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
मदरसा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मदरसों में स्मार्ट क्लास शुरू होंगी। सुबह बच्चे कुरान पढ़ेंगे। इसके बाद सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक सामान्य स्कूल की तरह कक्षाएं चलेंगी। इनमें पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा कुछ मदरसों के छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
विज्ञापन
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड की बैठक में पिरान कलियर दरगाह के बाहर सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया। बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि कैमरे से ऑनलाइन सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी। वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के मुताबिक बोर्ड के तहत प्रदेश में 103 मदरसे हैं। इनमें कुछ मदरसों को स्मार्ट स्कूल की तर्ज पर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सीबीआई की बड़ी कार्रवाई: दाखिल खारिज के नाम पर रिश्वत लेते देहरादून कैंट बोर्ड के दो क्लर्क गिरफ्तार
विज्ञापन
बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि दरगाह के भीतर कोई व्यक्ति नशा करके न जाए इसके लिए भी आवश्यक कदम उठाया जा रहा है। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि वक्फ बोर्ड की देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल की जिन संपत्तियों पर अतिक्रमण है। उन सभी 145 संपंतियों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित को नोटिस जारी किया गया है।