हरिद्वार: जितने में रुपयों आ जाती नई कार, उतने में प्रॉपर्टी डीलर ने खरीदा वीआईपी नंबर
चौपहिया वाहन के वीआईपी नंबर की दीवानगी की भी कोई सीमा नहीं है। इसकी बानगी हरिद्वार में देखने को मिली।
यहां पेशे से प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी ने अपनी नई लैंड क्रूजर के लिए 0001 वीआईपी नंबर की चार लाख, 48 हजार की कीमत में खरीदा। प्रदेश में अब तक पहली बार कोई वीआईपी नंबर इतनी रकम में बिका है।
एआरटीओ कार्यालय अब ऑन लाइन ही वीआईपी नंबरों की नीलामी करता है।
अधिक बोली लगाने वाला शौकिन मनपंसद नंबर पाने में कामयाब
मनपसंद नंबर चाहने वाले धनाढ्य लोग नंबर की बोली लगाते है और सबसे अधिक बोली लगाने वाला शौकिन मनपंसद नंबर पाने में कामयाब रहता है।
सोमवार को एआरटीओ कार्यालय ने वीआईपी नंबरों की नीलामी कर दी। इस दौरान पेशे से प्रॉपर्टी डीलर मोनू त्यागी ने सबसे अधिक बोली लगाकर वीआईपी नंबर यूके 08 एएस 0001 को चार लाख, 48 हजार की कीमत अदा कर खरीद लिया।
एआरटीओ मनीष तिवारी ने बताया कि प्रदेश में ऑनलाइन के जरिए शुरु की गई नीलामी की प्रक्रिया में यह नंबर आंवटित गया है, जो अब तक सबसे महंगा बिका है।