{"_id":"5dcbf4398ebc3e5b1e1e5df9","slug":"madhyamaheshwar-dham-door-will-close-on-21st-november-for-winter-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 नवंबर को बंद होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट, छह महीने यहां होगी पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 नवंबर को बंद होंगे द्वितीय केदार मद्महेश्वर धाम के कपाट, छह महीने यहां होगी पूजा
Wed, 13 Nov 2019 05:49 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊखीमठ
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 13 Nov 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर धाम के कपाट शीतकाल के लिए 21 नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद कर दिए जाएंगे। इसी दिन बाबा की चल विग्रह उत्सव डोली शीतकालीन गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करते हुए पहले पड़ाव गौंडार गांव पहुंचेगी।
विज्ञापन
यहां से 22 को रांसी व 23 को गिरिया गांव में रात्रि प्रवास होगा। 24 नवंबर को बाबा मद्महेख्वर शीतकाल की छह माह की पूजा-अर्चना के लिए ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।
विज्ञापन
आराध्य के शीतकालीन गद्दी स्थल आगमन पर ऊखीमठ में 22 नवंबर से तीन दिवसीय मेला मद्महेश्वर मेला भी शुरू होगा। यह मेला, केदारघाटी की लोक संस्कृति, सभ्यता और रीति-रीवाजों का प्रतीक भी है।
विज्ञापन
साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार भी मुहैया कराता है। मद्महेश्वर मेला जनपदस्तीय मेला है, जिसमें प्रशासन, पुलिस और सभी विभागों की भागीदारी होती है। मेला आयोजन को लेकर समिति द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
साथ ही तीन दिवसीय कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। मेला में स्कूली बच्चों समेत महिला व युवक मंगल दलों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ खेलकूद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाती हैं, जिसमें स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है।