फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Madhya Pradesh's Yug defeated Telangana's Vaibhav.

Dehradun News: मध्य प्रदेश के युग ने तेलंगाना के वैभव को हराया

Tue, 30 Jun 2026 01:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh's Yug defeated Telangana's Vaibhav.
एपेक्स स्पोर्ट्स दूसरी हेबॉल नेशनल चैंपियनशिप का सोमवार को शुभारंभ किया गया। देवभूमि बिलियर्ड्स एंड स्नूकर एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में देश भर के खिलाड़ी अपना कौशल दिखा रहे हैं। पहले दिन अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के युग पटेल ने तेलंगाना के वैभव चड्ढा, दिल्ली के स्वरित शर्मा ने हिमाचल प्रदेश के शाजुल खान को शूटआउट में मात देकर अगले दौर में जगह बनाई। वहीं, बालक वर्ग में आतिफ अंसारी, आरव शर्मा, रोहन चौधरी, नचिकेता कौशिक, कार्तिकेय शर्मा, एस मोहम्मद मोइन, आरव संचेती, जयद आरव, हार्दिक गायकवाड़, करण शेषाद्रि, हिरा, वाई निश्कलन, आगम गंगवाल, सक्षम जैन, गुरप्रताप सिंह, ओवैस खान, कृषराज सेठी, परम एस कुमार व युवराज सिंह ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

बालिका वर्ग में अफीफा थब्बसम ने शोरयादीप सेखों को 4-0 से हराया। अलेइना खाना ने मानिका गुप्ता को 3-0 से मात दी। जियाना रेगो ने गुरस्मृति कौर को 4-0 से हराया। पद्माक्षी सी ने तेजप्रीत कौर को 3-0 से पराजित किया। एंजल कम्बोज ने काव्या भट्ट को 3-0 से और उषा ज्योति ने अदिति नवीन को 3-0 से मात दी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता वर्ल्ड हेबॉल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिसका आयोजन पुणे, महाराष्ट्र में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed