फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Madhya pradesh pilgrim drown in bhagirathi river

पैर फिसलने से भागीरथी के तेज बहाव में बहा तीर्थयात्री युवक, तलाश जारी

Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवप्रयाग Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Jun 2019 08:27 AM IST
विज्ञापन
Madhya pradesh pilgrim drown in bhagirathi river
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

भागीरथी नदी में पैर फिसलने से युवा तीर्थयात्री पानी की तेज धारा में बह गया। मध्य प्रदेश निवासी युवक अपने परिजनों के साथ देवप्रयाग में नदी में स्नान करने आया था। जहां वह संतुलन खोकर नदी की तेज धारा की चपेट में आ गया।  

विज्ञापन


ग्वालियर मध्यप्रदेश के वोडापुर (निकट गणेश मंदिर) से आठ सदस्यीय तीर्थयात्रियों का दल बदरीनाथ यात्रा से लौटते समय देवप्रयाग में गंगा स्नान को पहुंचा। यहां यात्रीगण भागीरथी के किनारे निर्मित घाट में स्नान करने उतरे।  
विज्ञापन


इसी दौरान 35 वर्षीय दिनेश प्रजापति पुत्र भगवान सिंह प्रजापति का अचानक  पैर फिसल गया और वह भागीरथी की तेज धारा की चपेट में आ गया। इससे पहले कोई कुछ समझ पाता वह नदी की तेज धारा में संगम की ओर बहते हुए ओझल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना से तीर्थयात्रियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष सुधांशु कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि गंगा किनारे युवक की तलाश की जा रही है। यहां बता दे कि पिछली 25 मई को मेरठ के दंपति भी भागीरथी नदी में बह गए थे, जिसमें से अभी तक पत्नी का ही शव बरामद हो पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed