फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Made relationship for five years on the pretext of marriage

शादी का झांसा देकर पांच साल तक बनाया शारीरिक संबंध

Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
Made relationship for five years on the pretext of marriage
शादी का झांसा देकर युवक ने पांच साल तक युवती से शारीरिक संबंध बनाए। जब युवती गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद दो नवंबर को किसी अन्य युवती से शादी की बात कहकर छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ शहर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाल इंस्पेक्टर विद्याभूषण नेगी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि अप्रैल 2014 में उसकी मुलाकात हरियाणा के गुरुग्राम के यू ब्लाक डीएलएफ फेस तीन निवासी कुशाग्र साहनी से हुई। आरोप है कि कुशाग्र ने दोस्ती करने के लिए कई बार पीछा किया और घर आना-जाना शुरू कर दिया। 2017 में दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद कुशाग्र ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए और उसकी फोटो व वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।
विज्ञापन

पीड़िता को जून 2022 में पता चला कि वह गर्भवती हो गई है। आरोप है कि जुलाई में दबाव बनाकर और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर गर्भपात की दवा खाने को मजबूर किया। पीड़िता ने बताया कि 12 अगस्त को अश्लील वीडियो डिलीट करने की बात कहकर युवक ने उसे सुभाषनगर बुलाया। वहां उसके साथ होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाए। दो नवंबर को दूसरी जगह शादी करने की बात कहकर उसे छोड़ दिया। पीड़िता का आरोप है कि कुशाग्र ने उससे सात लाख रुपये भी लिए, जिन्हें वह नहीं लौटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed