{"_id":"496314caf67f14061624d99c09f8280b","slug":"madan-kaushik-says-he-is-with-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी जहां चाहेगी वहां करेंगे काम : निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी जहां चाहेगी वहां करेंगे काम : निशंक
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 06 Apr 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी जहां चाहेगी, वह चुनाव का काम करेंगे। पार्टी या किसी नेता से उनकी कोई नाराजगी नहीं है। टिकट की घोषणा होते ही कुछ समर्थकों में नाराजगी रही होगी लेकिन अब कुछ नहीं है।
टिकट न मिलने से थे नाराज
हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार बताए जा रहे पूर्व मंत्री मदन कौशिक के स्थान पर पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को टिकट दे दिया। टिकट वितरण के बाद से मदन कौशिक नाराज बताए जा रहे थे।
पार्टी के चुनावी कार्यक्रमों में उनकी अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि मदन कौशिक की ओर से एक बार भी ऐसा बयान नहीं आया, जिसे उनकी नाराजगी कहा जा सके। लेकिन समर्थकों की ओर से शहर भर में प्रदर्शन किए गए थे।
विज्ञापन
दुख था पर नाराजगी नहीं
शनिवार को अमर उजाला से बात करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी में टिकट मांगने का अधिकार सबको है। एक सीट पर एक ही कार्यकर्ता को टिकट मिल सकता है।
टिकट नहीं मिलने पर सभी को स्वाभाविक तौर पर दुख होता है लेकिन इसे नाराजगी कहा जाना सरासर गलत है।
जिम्मेदारी का करेंगे पालन
चुनावी कार्यक्रमों से दूर रहने के सवाल पर कौशिक ने कहा कि पार्टी की ओर से अभी तक चुनावी दायित्व नहीं दिए गए हैं। अपनी ओर से प्रदेश संगठन मंत्री से कह दिया है कि चुनाव में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसका बखूबी पालन किया जाएगा।
पार्टी हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र में जिम्मेदारी सौंपेगी तो यहां काम करेंगे, किसी और सीट पर काम करने के लिए कहा जाएगा तो वहां पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए दमखम लगा देंगे।