फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   mad mother kill her son.

दादा से छीनकर मां ने बेटे को नदी में फेंका, मौत

Sun, 05 Apr 2015 05:16 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Sun, 05 Apr 2015 05:16 PM IST
विज्ञापन
mad mother kill her son.

हल्द्वानी में गौला पुल पर पौत्र-पौत्री को घुमा रहे दादा के सामने ही कथित रूप से विक्षिप्त महिला ने उनके डेढ़ साल के मासूम पौत्र को उठाकर नदी में फेंक दिया।

विज्ञापन


घटना से हतप्रभ दादा ने शोर मचाया और लोगों के सहयोग से पौत्र को नदी से घायल अवस्था में निकाला और सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मानसिक रोग से पीड़ित महिला को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर काफी लोगों की भीड़ थाने के सामने इकट्ठा हो गई थी। पुलिस ने समझा-बुझाकर भीड़ को वापस भेजा। लाइन नंबर 17 निवासी ठेकेदार इब्राहिम अपने डेढ़ साल के पौत्र मोहम्मद जैद और तीन साल की पौत्री मुबसरा को शनिवार शाम घुमाने के लिए बाइक पर गौलापुल पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हंसते हुए भाग गई महिला

mad mother kill her son.

जैसे ही उन्होंने बच्चों को बाइक से उतारा, पास खड़ी मानसिक रोगी महिला ने मासूम जैद को गोद में उठाकर अचानक नदी में गेंद की तरह फेंक दिया। इसके बाद महिला हंसते हुए भाग गई। पौत्र को नदी में गिरते देख दादा के होश उड़ गए। उन्होंने उसे बचाने के लिए शोर मचाया।

आवाज सुनकर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों के सहयोग से दादा ने घायल बच्चे को नदी से निकाला। उसके माथे से काफी खून बह रहा था। दादा घायल बच्चे को लेकर पहले बेस अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के हाथ खड़े करने पर वह उसे बाइक से सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे।

यहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया। दादा ने बताया कि उसका बेटा नवाब दिल्ली में सिलाई का काम करता है। सूचना पर वह दिल्ली से चल दिया है। नवाब के चार बेटों में जैद सबसे छोटा था। घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां मेहनाज बेहोश हो गई। शव अस्पताल से घर पहुंचने पर मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed