फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   maa durga nine forms puja together in sri durga temple joshimath

देश का एकमात्र मंदिर, जहां देवी के नौ रूपों की एक साथ होती है पूजा

Thu, 30 Mar 2017 05:33 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ
ब्यूरो / अमर उजाला, जोशीमठ Updated Thu, 30 Mar 2017 05:33 PM IST
विज्ञापन
maa durga nine forms puja together in sri durga temple joshimath
sri durga temple - फोटो : file photo

चैत्र नवरात्रों को लेकर देवभूमि के मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुट रही है। मां भगवती के मंदिरों में हवन-पूजन चल रहा है।

विज्ञापन


मां दुर्गा के प‌वित्र उत्सव में आज अमर उजाला अपने पाठकों को ऐसे मंदिर के बारे में बताने जा रहा है जहां देवी के नौ रूपों की एक साथ पूजा होती है।

पहली नवरात्र को जोशीमठ क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा के मंदिर में नवरात्रा पाठ का आयोजन किया गया।

गर्भगृह में मां दुर्गा की नौ प्रतिमा

maa durga nine forms puja together in sri durga temple joshimath
sri durga temple

यह देश का इकलौता ऐसा मंदिर है, जहां मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा एक स्थान पर संपन्न होती है।

यहां मंदिर के गर्भगृह में पाषाण कालीन मां दुर्गा की नौ प्रतिमा हैं। नवरात्र आयोजन के लिए क्षेत्र की ध्याणियां भी अपने मायके पहुंच गई हैं।

जोशीमठ में नृसिंह मंदिर परिसर में ही मां दुर्गा मंदिर भी स्थित है। मंदिर में मां दुर्गा के नौ रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धदात्री की प्रतिमा स्थापित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाभारत काल में पांडवों द्वारा बनाया गया यह मंदिर

maa durga nine forms puja together in sri durga temple joshimath
sri durga temple

मान्यता है कि यह मंदिर महाभारत काल में पांडवों की ओर से बनाया गया था।

आठवीं शताब्दी में आदि गुरु शंकराचार्य ने भारतवर्ष में पूर्णागिरी पीठ की स्थापना की थी, जिनमें से एक जोशीमठ का नव दुर्गा मंदिर भी शामिल है। इस मंदिर का जीर्णोद्धार 11वीं शताब्दी में कत्यूरी राजा ने किया था।

मंदिर के पुजारी रघुनंदन डिमरी के अनुसार, नव दुर्गा मंदिर में मक्खन का विशेष महत्व है। श्रद्धालु मां दुर्गा की प्रतिमाओं को मक्खन का भोग लगाते हैं। मान्यता है कि मां दुर्गा को मक्खन का भोग लगाने से वह प्रसन्न होती हैं। चार धाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्री मां दुर्गा के मंदिर में मत्था टेकना नहीं भूलते। पंडित रघुनंदन ने बताया कि अष्टमी के दिन दुर्गा मंदिर में विशेष पूजा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed