फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lucknow youth threatens to kill businessman in name of mafia don Bablu

माफिया डॉन बबलू के नाम पर लखनऊ के युवक ने व्यापारी को दी हत्या की धमकी, मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Oct 2019 08:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 07 Oct 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Lucknow youth threatens to kill businessman in name of mafia don Bablu
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

हरिद्वार में माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव के नाम से व्यापारी को धमकी दे रहे लखनऊ के एक व्यक्ति के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जल्द ही एक पुलिस टीम लखनऊ के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन


कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए स्वतंत्र कुमार अरोड़ा पुत्र सुदर्शन लाल अरोड़ा निवासी शिव विहार कॉलोनी ने बताया कि उनकी बहन शिवानी लखनऊ में रहती है। उनकी बहन ने एमएल श्रीवास्तव पुत्र मुकुंदी लाल निवासी सी-132 ब्लॉक सी अलीगंज लखनऊ को किसी कार्य के लिए साढ़े बाइस लाख की रकम दी थी।

विज्ञापन

उसकी बहन ने जब रकम वापस मांगी थी तब उसने दो चेक दे दिए थे, लेकिन वह चेक बाउंस हो गए। आरोप है कि कई दिन से वह अलग अलग मोबाइल फोन नंबरों से कॉल कर उसके साथ गाली गलौज कर हत्या की धमकी दे रहा था।

आरोप है कि आरोपी माफिया डॉन बबलू श्रीवास्वत का रिश्तेदार बताकर भी डरा धमका रहा था। कोतवाली प्रभारी योगेश देव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर इस संबंध में गाली गलौज हत्या की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया कि व्यापारी की रेलवे रोड पर दुकान है। एक पुलिस टीम जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लखनऊ के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed