{"_id":"62498222439d1f05974aec0c","slug":"lt-teachers-recruitment-in-uttrakhand-waiting-for-ban-to-be-lifted-after-order-of-coat","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी शिक्षकों की भर्ती का मामला: कोर्ट के आदेश के बाद रोक हटने का इंतजार, 1431 पदों पर होनी है भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी शिक्षकों की भर्ती का मामला: कोर्ट के आदेश के बाद रोक हटने का इंतजार, 1431 पदों पर होनी है भर्ती
Sun, 03 Apr 2022 04:50 PM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 03 Apr 2022 04:50 PM IST
सार
हाईकोर्ट ने 21 सितंबर 2021 को कला वर्ग के एलटी शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। आयोग को अभी हाईकोर्ट का फैसला नहीं मिला, फैसला मिलते ही उस पर अमल किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा विभाग की ओर से 13 अक्तूबर 2020 को एलटी वर्ग में 1431 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। भर्ती के लिए बीएड अनिवार्य किया गया था। इस बीच सरकार ने 25 फरवरी 2021 को नियमों में बदलाव कर कला वर्ग के लिए बीएड की अनिवार्यता समाप्त कर दी थी। जिसे कुछ अभ्यर्थियों ने नियम विरुद्ध बताते हुए इसके खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी थी।
हाईकोर्ट ने 21 सितंबर 2021 को कला वर्ग के एलटी शिक्षकों की भर्ती पर रोक लगा दी थी, लेकिन अब हाईकोर्ट ने भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक हटा दी है। शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि शिक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट का जो आदेश होगा, उस पर अमल किया जाएगा।
ये भी पढ़ें..महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: डबल इंजन सरकार को लिया आड़े हाथ, प्रीतम सिंह ने कहा ‘हारें हैं लेकिन हथियार नहीं डाले हैं’
विज्ञापन
उधर अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी के मुताबिक कुछ अभ्यर्थियों ने भर्ती को लेकर याचिका दाखिल की थी। उनकी याचिका खारिज हो चुकी है, लेकिन शिक्षक भर्ती को लेकर अभी कुछ अन्य याचिकाएं दाखिल हैं। आयोग को अभी हाईकोर्ट का फैसला नहीं मिला, फैसला मिलते ही उस पर अमल किया जाएगा।