फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lt Teachers recruitment complete in uttarakhand

उत्तराखंड: गढ़वाल मंडल को मिले 376 एलटी शिक्षक, जल्द नियुक्ति पत्र होंगे जारी 

Fri, 18 Jan 2019 09:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 18 Jan 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
Lt Teachers recruitment complete in uttarakhand
teacher

गढ़वाल मंडल के माध्यमिक विद्यालयों को 376 सहायक अध्यापक (एलटी) मिल गए हैं। चयनित शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी हो जाएंगे। हिंदी, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, गणित, विज्ञान, व्यायाम और कला विषयों में इन शिक्षकों का चयन किया गया है।  

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी के शिक्षा परिसर में सहायक अध्यापक (एलटी) की द्वितीय चरण की काउंसिलिंग संपन्न हुई। काउंसिलिंग में अधीनस्थ चयन आयोग की सीधी परीक्षा-2017, विभागीय लिखित परीक्षा और प्राविधिक शिक्षा परिषद की सीधी भर्ती-2014 के प्रतीक्षारत अभ्यर्थियों सहित कुल 388 चयनित अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया था।
विज्ञापन


इनमें 376 अभ्यर्थी ही काउंसिलिंग में शामिल हुए, जबकि 12 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि चयनित सहायक अध्यापकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिन चयनित शिक्षकों के प्रमाणपत्र व उपाधियां प्रदेश से बाहर के विश्वविद्यालयों की हैं, उनके प्रमाणपत्र और उपाधियां जांच के लिए भेजी गई हैं। अभी इन अभ्यर्थियों को औपबंधिक नियुक्ति प्रदान की गई है।

बता दें कि इससे पूर्व 17 से 23 दिसंबर 2018 को संपन्न प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद 277 सहायक अध्यापक मंडल के माध्यमिक विद्यालयों को पहले ही मिल चुके हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed