{"_id":"57da14664f1c1bef30d4974d","slug":"lt-pass-unemployed-reached-cm-house-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब एलटी पास बेरोजगार पहुंचे सीएम आवास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब एलटी पास बेरोजगार पहुंचे सीएम आवास
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 15 Sep 2016 08:56 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री आवास सुरक्षा में एक बार फिर पुलिस और प्रशासन की चूक सामने आई है। गेस्ट टीचरों के बाद इस बार एलटी पास बेरोजगार शिक्षक भर्ती के पद बढ़ाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने करीब 30 बेरोजगारों को गिरफ्तार कर लिया, जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन
सहायक अध्यापक एलटी भर्ती में 25 फीसदी पद बढ़ाने की मांग को लेकर एलटी पास बेरोजगार संगठन पिछले कई दिनों से आंदोलनरत हैं। परेड ग्राउंड में धरने पर बैठे बेरोजगार बुधवार को पुलिस को चकमा देकर मुख्यमंत्री आवास पहुंच गए। बेरोजगारों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है। अपग्रेड किए गए जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षकों के कई पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विभाग शिक्षकों की भर्ती के पदों को बढ़ाकर इन पदों पर भर्ती कर सकता है। पुलिस को बेरोजगारों के पहुंचने की जानकारी लगते ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें घंटों पुलिस लाइन में बैठाए रखने के बाद शाम को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र गैरोला ने कहा कि प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को संगठन की मुख्यमंत्री से वार्ता कराए जाने का आश्वासन दिया गया है। यदि सीएम से वार्ता न कराई गई तो वे फिर से मुख्यमंत्री आवास कूच करेंगे। प्रदर्शनकारियों में विजय, सीमा, अलोक, बबीता, राहुल, अनिल, पूनम और प्रदीप डबराल आदि शामिल रहे।