{"_id":"fc492a8598f91df42dbfe3fe0f67df2f","slug":"lpg-gas-subsidy-information-on-sms-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैसेज कर लें गैस सब्सिडी की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैसेज कर लें गैस सब्सिडी की जानकारी
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 24 Feb 2015 01:46 PM IST
विज्ञापन
गैस सब्सिडी बैंक खाते में आई या नहीं, इसकी जानकारी के लिए उपभोक्ताओं को अब एजेंसी या बैंक के चक्कर नहीं काटने होंगे।
विज्ञापन
घर बैठे मैसेज कर वे जानकारी ले सकेंगे। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की गैस सेवा इंडेन ने मैसेज के जरिए सब्सिडी, डीबीटीएल स्टेटस, आईडी नंबर आदि की जानकारी देने की सुविधा शुरू की है। इसके जरिये यह भी मालूम किया जा सकता है कि अब तक कितने सब्सिडी वाले सिलेंडर लिए जा चुके हैं।
इसके लिए उपभोक्ता को बुकिंग के लिए पंजीकृत नंबर से ही मैसेज करना होगा। चुग गैस सर्विस के संचालक विनेश कुमार ने बताया कि इससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। बताया कि एजेंसी आ रहे उपभोक्ताओं को भी इसकी जानकारी दी जा रही है। आईओसी के देहरादून क्षेत्र के वितरण अधिकारी रोहन दलाल ने भी योजना की पुष्टि की।
विज्ञापन
इस नंबर पर करें एसएमएम
7738299899
मैसेज में यह लिखें
सब्सिडी के लिए
INDANE SUBSIDY
एलपीजी आईडी नंबर के लिए
INDANE LPGID
डीबीटीएल स्टेटस के लिए
INDANE DBTLSTATUS
सिलेंडर की संख्या के लिए
INDANE LPGQUOTA