{"_id":"9d213127e6191c91dc8cf9e0c055db74","slug":"lpg-gas-shortage-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को राहत, छुट्टी के दिन भी बंटेगी गैस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को राहत, छुट्टी के दिन भी बंटेगी गैस
अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 30 Mar 2014 09:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्सिडी कोटे के सिलेंडर के लिए मची मारामारी के बीच गैस एजेंसियां उपभोक्ताओं को राहत देने की कवायद कर रही हैं।
विज्ञापन
एजेंसियों में उमड़ रही उपभोक्ताओं की भीड़
गैस आपूर्ति होने पर एजेंसियां अवकाश के दिन भी होम डिलीवरी करने के लिए तैयार हैं। मार्च के अंतिम महीने में सब्सिडी कोटे के सिलेंडर के लिए एजेंसियों में उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है।
इससे एजेंसियों में 10 से 12 दिन का बैकलॉग हो गया है। गैस के लिए एजेंसियों पर दबाव लगातार बढ़ रहा है, वहीं कई लोग गैस के लिए पहुंच का फायदा उठाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
वहीं एजेंसियां भी छुट्टी के दिन गैस बांटने के लिए तैयार है, बशर्ते उन्हें प्लांट से गैस मिल सके। दून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चमन लाल ने बताया कि शहर में 17 गैस एजेंसियां हैं।
विज्ञापन
इनमें से नौ एजेंसियां रविवार को बंद रहती हैं। बाकी में से कुछ में सोमवार तो कुछ में मंगलवार को अवकाश रहता है। बताया कि अगर छुट्टी के दिन प्लांट से किसी एजेंसी में गैस पहुंचती है तो एजेंसी से उस दिन भी होम डिलीवरी की जाएगी।