फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lpg gas cylinder rate decrease 62 rupees in April 2020 during Lockdown

अच्छी खबर: एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए इतने रुपये सस्ता हुआ रसोई गैस सिलेंडर, ये हैं नई कीमतें

Wed, 01 Apr 2020 09:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 01 Apr 2020 09:18 PM IST
सार

  • दून में घरेलू सिलेंडर की कीमत अब 761.50 रुपये

विज्ञापन
Lpg gas cylinder rate decrease 62 rupees in April 2020 during Lockdown

विस्तार

लॉक डाउन में केंद्र सरकार ने गैस उपभोक्ताओं को राहत दी है। घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 62 रुपये की कमी की गई है। दून में अब लोगों को घरेलू सिलेंडर 761.50 रुपये में मिलेगा। जबकि अभी तक लोगों को सिलेंडर के 823.50 पैसे चुकाने पड़ रहे हैं। वहीं कार्मिशिलय सिलेंडर में भी 95.50 रुपये की कमी हुई है।

विज्ञापन


लॉक डाउन की वजह से लोगों को कई तरह की परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। सब्जियों, दालों और अन्य सामाग्रियों के दामों में निरंतर बढोत्तरी हो रही है। जबकि काम-धंधे बिल्कुल चौपट हो रखे हैं। इन सबके बीच केंद्र सरकार लोगों को लगातार राहत दे रही है।
विज्ञापन


उज्जवला कनेक्शनधारियों को तीन महीने का सिलेंडर मुफ्त देने के बाद अब केंद्र सरकार ने आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घरेलू और कार्मिशियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी के सेल्स ऑफिसर सुधीर कश्यप ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर में जहां 62 रुपये की कमी की गई है। वहीं कार्मिशियल गैस सिलेंडर में भी 95.50 रुपये की कमी गई है। जिससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी।

सिलेंडर के दाम पहले और अब

घरेलू सिलेंडर, 823.50, अब 761.50
कार्मिशियल , 1413.50, अब 1318.50

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed