फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lpg cylinder blast 3 dead

गैस सिलेंडर फटने से दादी-पोती की मौत

Wed, 18 Jun 2014 09:51 AM IST
अमर उजाला, पौड़ी, कोटद्वार
अमर उजाला, पौड़ी, कोटद्वार Updated Wed, 18 Jun 2014 09:51 AM IST
विज्ञापन
lpg cylinder blast 3 dead

उत्तराखंड के पौड़ी में एकेश्वर ब्लाक के बिंजोली गांव में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन की मौत हो गई। हादसे में परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


हादसे में दादी की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक पोती ने अस्पताल ले जाते समय और दूसरी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

घायलों को कोटद्वार से देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार बिंजोली के विनोद नेगी और उनके परिजनों ने मंगलवार एक बजे खाना खाने के बाद चूल्हे में दूध गर्म करने के लिए रखा था।

तीन लोग बुरी तरह घायल

lpg cylinder blast 3 dead

विनोद नेगी और उनका छह वर्षीय बेटा तो रसोई से दूसरे कमरे में चले गए। जबकि विनोद की मां, पत्नी और तीन बेटियां किचन में थी। रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से फट गया।

हादसे में विनोद की पत्नी वीरा देवी (35), पुत्री सोनाली (15), शोभा (12), सुरभि (08) और गौरी (06) बुरी तरह घायल हो गईं। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 से कोटद्वार ले लाया गया। कोटद्वार लाते समय शोभा की मौत हो गई।

बाकी घायलों को कोटद्वार अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कोरोनेशन के लिए रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान सोनाली ने भी दम तोड़ दिया। अन्य घायल भी 95 फीसदी झुलसे हुए हैं। सतपुली के प्रभारी नायब तहसीलदार विनोद ने बताया कि किचन में दो सिलेंडर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टियों में आए थे गांव

lpg cylinder blast 3 dead

चिकित्सकों के अनुसार घायलों की स्थिति गंभीर है। सभी 95 फीसदी झुलसे हुए हैं। सतपुली के प्रभारी नायब तहसीलदार विनोद ने बताया कि किचन में दो सिलेंडर थे। जिससे हादसा ज्यादा बड़ा हुआ है।

विनोद नेगी सेना में कार्यरत हैं। गांव में उनकी मां अपनी दो पोतियों के साथ रहती थी। जबकि पत्नी बेटे और दो बेटियों के साथ कोटद्वार में रहती है। विनोद कुछ दिन पहले ही छुट्टी आए।

कोटद्वार से पत्नी और बच्चों को लेकर गांव पहुंचे थे। लेकिन हादसे में परिवार के दो लोगों को छिन लिया। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कवींद्र इष्टवाल, निवर्तमान प्रधान सुमन रावत ने बताया कि घटना से पूरा क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed