फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lover Throw girlfriend in Ditch and abscond from pauri

दिल्ली से पौड़ी पहुंचा प्रेमी युगल, प्रेमिका को खाई में धक्का देकर प्रेमी हुआ फरार

Mon, 22 Jul 2019 08:46 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 22 Jul 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
Lover Throw girlfriend in Ditch and abscond from pauri
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के पौड़ी में एक युवक अपनी प्रेमिका को अद्वाणी जंगल में खाई में धक्का देकर फरार हो गया। महिला को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला खुद को पश्चिम बंगाल की बता रही है, जबकि उसका प्रेमी पौड़ी के समीपवर्ती क्षेत्र के गांव का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


प्रेमिका युवक को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रही है। प्रेमी युगल दो वर्षों से दिल्ली में रह रहा था। राजस्व पुलिस मामले की जांच में जुटी है, हालांकि मामले में अभी तक कोई तहरीर राजस्व पुलिस को नहीं मिली है। 
विज्ञापन


108 कर्मियों ने बताया कि शनिवार रात अद्वाणी के ग्रामीणों की ओर से फोन पर गांव के जंगल से किसी महिला के शोर मचाने की सूचना मिलने पर खोजबीन की गई तो जंगल में करीब 100 मीटर गहरी खाई में एक महिला घायल अवस्था में मिली, जिसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर संबंधित क्षेत्र की राजस्व पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची। राजस्व निरीक्षक नाहसैण सूरजपाल सिंह ने बताया कि महिला से पूछताछ करने पर उसने स्वयं को पश्चिम बंगाल का निवासी बताया।

वह स्वयं को शादीशुदा बता रही है। महिला ने यह भी बताया कि वह विगत दो वर्षों से पौड़ी के समीपवर्ती गांव के एक युवक के साथ दिल्ली में रह रही थी। बीते कुछ दिन पहले युवक ने उसे अपने गांव ले जाने की बात कही। शनिवार को युवक के साथ वह पौड़ी पहुंची।

महिला ने पुलिस को बताया कि पौड़ी से कुछ दूर अद्वाणी क्षेत्र से दोनों लोग पैदल गांव की ओर जा रहे थे, तभी युवक ने उसे धक्का देकर खाई में धकेल दिया। हालांकि महिला उक्त युवक के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे पाई है। राजस्व निरीक्षक सूरज पाल सिंह ने बताया कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी एसडीएम सदर को दे दी गई है। जांच के बाद मामले में अगली कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed