फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   lover raped girl with friends

प्रेमी ने दोस्तों के सामने युवती से किया रेप, फिर दोस्तों से भी करवाया

Fri, 05 May 2017 12:59 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 05 May 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
lover raped girl with friends
डेमो पिक

हरिद्वार के सिडकुल क्षेत्र के गांव में दुष्कर्म का चौका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक के युवती के अपने प्यार में फंसा कर ऐसा घिनौना काम किया ‌कि पीड़िता की जान पर बन आई।

विज्ञापन


पीड़िता ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रेमी से मिलकर उसके साथियों ने भी दुष्कर्म का प्रयास किया। अब शादी की बात पर प्रेमी मुकर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


पुलिस को दी गई तहरीर में युवती ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले सलमान के साथ 2014 से चल रहा था। 2014 में युवती नबालिग थी तो तभी से सलमान ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वह उसके साथ तब से लेकर अब तक दुष्कर्म करता आ रहा था। बताया कि विगत सात व आठ अप्रैल को वह घर पर अकेली थी तो सलमान ने उससे मिलने की बात कही। इस पर वह राजी हो गई।

दोस्तों के सामने ही दुष्कर्म किया

lover raped girl with friends
रेप - फोटो : DEMO Pics

आरोप है कि सलमान उसके घर आया और अपने साथ दो अन्य साथियों को भी साथ लेकर आया। तथा उस सलमान ने उसके साथ दोस्तों के सामने ही दुष्कर्म किया। इसके बाद सलमान ने आपने साथियों से भी उसके साथ दुष्कर्म करने कराना चाहा।

साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। इस पर वह तीनों मौके से भाग निकले। 
इस बीच उसने सलमान से संपर्क करना चाहा तो सलमान बहाने बनाकर उससे बात करने से बचता रहा। कुछ दिन पूर्व सलमान से बात हुई तो उसने शादी करने का प्रस्ताव रखा। इस पर सलमान ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। युवती ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
 
सिडकुल थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि युवती ने तहरीर देकर प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने व उसके दो अन्य साथियों पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। मामले की जाँच शुरू कर दी गयी है। युवती के प्रेमी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed