वरमाला के दौरान पहुंची प्रेमिका, फिर क्या हुआ खुद देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के लक्सर क्षेत्र के एक गांव में उस समय ऐन वक्त पर एक शादी टूट गई जब दूल्हे को दुल्हन के वरमाला पहनाने से ठीक पहले दूल्हे की प्रेमिका आ धमकी।
उसने दूल्हे को कई थप्पड़ रसीद करते हुए धोखा देने का आरोप लगाया और उसके साथ शादी न करने पर जेल भिजवाने की चेतावनी दी। देर रात तक इस मामले में पंचायत चल रही थी। पुलिस तक मामला नहीं पहुंचा है।
रविवार को सामने आया मामला क्षेत्र के एक गांव का है। बताया गया कि क्षेत्र से ही एक युवक की बारात रविवार की दोपहर गांव में पहुंची। बड़े घूमधाम से बारात का स्वागत चल रहा था।
दुल्हन ले शादी करने से किया इंकार
नाचते-गाते बाराती जब दुल्हन के द्वार पर पहुंचे और बारद्वारी होने लगी तभी एक युवती अचानक पहुंची इससे पहले की दुल्हन वरमाला दूल्हे के गले में डालती उसने दूल्हे को उल्टी सीधी बाते सुनाते हुए कई थप्पड़ रसीद कर दिए। यह देख हर कोई अवाक रह गया।
युवती ने युवक के साथ अपने प्रेम प्रसंग का हवाला देते हुए कहा कि वह उसकी शादी किसी और से नहीं होने दगी। इस पर सारी खुशियां काफूर हो गई। वरमाला लिए खड़ी दुल्हन रोते हुए कमरे में चली गई।
बिरादरी के मौअज्जिज लोगों ने पंचायत कर विवाद निपटाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद दुल्हन ने उस युवक के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। गांव वालों ने बताया कि अभी तक विवाद का निस्तारण नहीं हो सका। सारे बाराती लौट गए। गांव में पंचायत जारी थी।