{"_id":"56a93f2192c6d8cbeda66319c29a82d9","slug":"lover-beaten-video-viral-in-roorkee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी जोड़े पर डंडे लेकर टूट पड़े लोग, वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी जोड़े पर डंडे लेकर टूट पड़े लोग, वीडियो हुआ वायरल
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
Updated Mon, 21 Sep 2015 10:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के कलियर में गेस्ट हाउसों में आने वाले प्रेमी जोड़ों की पिटाई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
विज्ञापन
वीडियो में स्थानीय ग्रामीण गेस्ट हाउस पर पहुंची महिला को सरेराह डंडो से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। उसे बचाने की कोशिश कर रहे प्रेमी को गांव के लड़के पीट रहे हैं।
पिरान कलियर के कई गेस्ट हाउसों में अश्लीलता व जिस्मफरोशी के खिलाफ स्थानीय लोगों का आक्रोश खुलकर सामने आ रहा है। कलियर की पवित्रता बचाने का हवाला देते हुए ग्रामीण कई दिन से गेस्ट हाउसों में आने वाले युवक युवतियों और महिला पुरुषों को दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
कई जोड़ों को पकड़कर उनके परिजनों के हवाले भी किया गया है। एक जोड़े की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें ग्रामीणों ने एक महिला और युवक को घेरा हुआ है। पूछताछ के दौरान ही ग्रामीण महिलाएं डंडे से उसे प्रेमिका की पिटाई करने लगती हैं।
विज्ञापन
उसे बचाने के लिए युवक आगे आता है तो स्थानीय युवक उसे भी पीटने लगते हैं। करीब दो मिनट के इस वीडियो में महिला और युवक ग्रामीणों के आगे हाथ जोड़कर गिड़गिड़ा रहे हैं।
वीडियो बनाने पर महिला ग्रामीणों के पैर पकड़ती भी दिख रही है। मगर गुस्साए ग्रामीणों ने जोड़े पर जमकर भड़ास निकाली। बाइक नंबर रुड़की क्षेत्र का होने के कारण महिला और युवक आसपास किसी गांव के माने जा रहे हैं।
उधर, पिरान कलियर एसओ राजीव रौथाण का कहना है कि ग्रामीणों से सिर्फ सूचना देने और कानून अपने हाथ में न लेने की अपील लगातार की जा रही है। सूचना पर पुलिसकर्मियों को भी मौके पर भेजा जा रहा है, मगर वीडियो बनाने की जानकारी नहीं मिली है। इसकी जांच कराई जाएगी।
पुलिस ने बनाई ग्रामीणों की कमेटी
ग्रामीणों में बढ़ रहे आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था के मद्देनजर ग्रामीणों की कमेटी बनाई है। कमेटी ऐसी स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देगी।
कलियर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गेस्ट हाउसों को लेकर ग्रामीणों की शिकायतों को देखते हुए जिम्मेदार लोगों की कमेटी बनाई गई है। कमेटी पुलिस और ग्रामीणों के बीच तालमेल बनाते हुए शांति व्यवस्था में अपना सहयोग देगी।