दुनिया से लड़कर रचाई शादी, फिर हुआ रिश्ते का भयानक अंत, पढ़िए झकझोर देने वाली कहानी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ी मुश्किलों के बाद निशा और विजय के जिस प्रेम ने एक रिश्ते का रूप लिया था, वह इस भयावह तरीके से खत्म हो जाएगा किसी ने नहीं सोचा था। पति से विवाद के बाद मंगलवार रात एक विवाहिता के अतिरेक भरे कदम के चलते खुद उसकी और उसके मां-बहन के मौत के मामले में बृहस्पतिवार को मोहल्ले के लोगों के जुबान पर बस यही चर्चा थी।
लोग भौचक्के थे कि इस रिश्ते का अंत दो और रिश्तों के असमय मौत का कारण बन गया। एक ही मामले में तीन मौतों के बाद पुलिस भी पूरे मामले को लेकर गंभीर हो गई है। क्या हुआ, किन परिस्थितियों में हुआ, ऐसे कई सवालों के साथ बृहस्पतिवार को पुलिस मरने वालों के रिश्तेदारों को टटोल रही थी, पर बताए कौन निशा की मौत हो चुकी है।
निशा के जहर खाने के बाद मौत को गले लगाने की कोशिश करने वाले पति विजय की जिंदगी भी दांव पर लगी हुई है। एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती विजय की हालत के बारे में डॉक्टरों को कहना है कि अभी कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
स्थानीय लोगों और पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बिंदाल चौकी पुलिस के मुताबिक सैय्यद मोहल्ला निवासी नागेंद्र की बड़ी बेटी निशा ने जातीय बंधनाें को तोड़कर मोहल्ले में ही रहने वाले (मूल रूप से टिहरी निवासी) चंदन सिंह मनवान के बेटे विजय मनवाल से प्रेम विवाह किया था।
मां के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी
दोनों ही परिवार शादी को तैयार नहीं थे, मगर निशा की जिद के आगे सब नतमस्तक हो गए थे। अंतत: दोनों की शादी हो गई, यह चार महीने पुरानी बात है। शादी के बाद विजय काम करने मुंबई चला गया था।
निशा ससुराल में सास और ननद के साथ रहती थी। विजय 15 जुलाई को ही आया था। मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। बात इतनी बिगड़ी कि निशा ने मायके जाने के लिए मां को बुला लिया। मां सुशीला के साथ बहन मनीषा भी आ गई।
उस समय तक निशा की हालत सही थी और वह मां के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी। इसी बीच विजय सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ी तो आसपास के लोगों ने घरेलू नुस्खों से उसे उल्टियां करा दीं। कुछ देर बाद निशा की भी तबीयत बिगड गई। निशा के पिता नागेंद्र बेटी और दामाद को विक्रम से दून अस्पताल ले गए।
करीब एक आधा घंटे बाद निशा की मां सुशीला और बहन मनीषा भी अस्पताल पहुंची। अस्पताल में अचानक निशा तड़पते हुए बिस्तर से गिरी और दम तोड़ दिया। यह नजारा देखकर सुशीला और मनीषा की भी हालत बिगड़ गई।
दोनों घरों में पसरा है सन्नाटा
दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर बुधवार को मनीषा की मौत हो गई। कुछ देर सुशीला ने भी दम तोड़ दिया। उधर, बिंदाल चौकी प्रभारी शंभू सिंह सजवाण का कहना है कि विजय सिंह के होश में आने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का पता लग पाएगा, क्याेंकि यह साफ नहीं है कि दोनों ने जहर किन परिस्थतियों में खाया है।
दोनों घरों में पसरा है सन्नाटा
निशा के मायके और ससुराल में सन्नाटा पसरा है। निशा के मायके में तो मकान पर ताला लगा है, क्योंकि इस परिवार के तीन सदस्याें की असामयिक मौत से नागेन्द्र और उसका बेटा सदमे में है। पड़ा़ेसी भी पूरे घटनाक्रम पर किसी तरह की रोशनी नहीं डाल पा रहे है। पुलिस दोनों के घरों पर पहुंची, लेकिन वहां कोई नहीं मिला।
पुलिस को नहीं मिली कोई तहरीर
नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस को किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। कैंट इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट का कहना है कि निशा के पिता से बात हुई, मगर वह अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। पिता की तरफ से जिस तरह की तहरीर आएगी, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।