फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love Jihad Tehri Bajrang Dal closed market heavy police force deployed in Chamba Uttarakhand news in hindi

Tehri News: नाबालिग से छेड़छाड़, हिंदू संगठनों ने विरोध में कराया बाजार बंद, चंबा में भारी पुलिस फोर्स तैनात

Sun, 06 Aug 2023 12:39 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा (टिहरी)। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 06 Aug 2023 12:39 PM IST
सार

विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंबा बाजार कराया बंद। जुलूस-प्रदर्शन करते हुए वह थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि समुदाय विशेष का एक युवक ने एक नाबालिग लड़की से लंबे समय से परेशान कर रहा है। मामला सार्वजनिक होने पर युवक फरार हो गया।

विज्ञापन
Love Jihad Tehri Bajrang Dal closed market heavy police force deployed in Chamba Uttarakhand news in hindi
चंबा में प्रदर्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

समुदाय विशेष के एक युवक द्वारा एक नाबालिग से छेड़खानी और उसे भगाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। युवक फरार चल रहा है। युवक की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई है।

विज्ञापन

 

पूछताछ के लिए पुलिस ने दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। वहीं घटना के विरोध में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद करवाकर प्रदर्शन किया। रविवार अपराह्न बाद स्थानीय निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मोटर मैकेनिक की दुकान चलाने वाला सलार (26) निवासी जलालाबाद, नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उनकी नाबालिग बेटी पर बुरी नजर रखता है। बीती शाम को जब वह दूध लेने बाजार जा रही थी तभी मौका देखकर आरोपी उसे भगाने की कोशिश करने लगा। स्थानीय लोगों ने उसकी हरकत देखी और विरोध करने लगे। हालांकि मौका देखकर वह वहां से फरार हो गया।

विज्ञापन


गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित

वह लंबे समय से व्हट्सएप पर बेटी से चैटिंग करता था। थानाध्यक्ष एलएल बुटोला ने बताया कि तहरीर के आधार पर सलार के खिलाफ छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। वह यहां मोटर मैकेनिक की दुकान में अपने पिता के साथ काम करता है। उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उसका पिता चार-पांच दिन पहले गांव चला गया था। उसकी गिरफ्तारी करने के लिए टीम गठित कर अलग-अलग जगह दबिश दी जा रही है। पूछताछ के लिए उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया गया है। ये युवक यहां नाई का काम करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना के विरोध में बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने चंबा बाजार कराया बंद। जुलूस-प्रदर्शन करते हुए वह थाना पहुंचे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि समुदाय विशेष का एक युवक ने एक नाबालिग लड़की से लंबे समय से परेशान कर रहा है। मामला सार्वजनिक होने पर युवक फरार हो गया।


ये भी पढ़ें...Kotdwar: अचानक सड़क पर आ धमके हाथी, बोलेरो तोड़ी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भाग कर बचाई जान


युवक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर उन्होंने नगर क्षेत्र में प्रदर्शन किया। पुलिस की ओर से कार्रवाई करने का आश्वासन मिलने पर वे शांत हुए। तब जाकर अपराह्न तीन बजे बाद व्यापारियों ने दुकानें खोली। प्रदर्शनकारियों में विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष यशपाल सजवाण, विभाग मंत्री सुरम तोपवाल, विनय तिवारी, प्रमोद डोभाल, अंकित भट्ट, राकेश सजवाण, परवीर सजवाण, आयुष, अखिलेश कुमार, प्रदीप राणा, दीपांशु कोठारी, रोहित कोठारी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed