{"_id":"64d07143f35f7412990785c4","slug":"kotdwar-elephant-suddenly-threatened-on-the-road-ran-behind-the-vehicles-people-on-morning-walk-ran-away-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar: अचानक सड़क पर आ धमके हाथी, बोलेरो तोड़ी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भाग कर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar: अचानक सड़क पर आ धमके हाथी, बोलेरो तोड़ी, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भाग कर बचाई जान
Mon, 07 Aug 2023 11:24 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 07 Aug 2023 11:24 AM IST
सार
सड़क पर अचानक धमके हाथियों को देख लोगों में अफरा तफरी मच गई। मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
सड़क पर आ धमके हाथी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों की उस वक्त जान पर बन आई जब अचानक हाथी सड़क पर आ धमके। अफरातफरी मचने के बीच लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं हाथी वाहनों के पीछे दौड़ने लगे। चालकों ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ाई , लेकिन फिर भी हाथियों ने एक वाहन को क्षतिगग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand Weather: देहरादून समेत सात जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, भूस्खलन का भी खतरा
विज्ञापन
कोटद्वार के पुलिंडा मार्ग पर धमके हाथियों की सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल में खदेड़ा। रेंजर कोटद्वार अजय ध्यानी ने बताया कि हाथी ने बोलेरो वाहन को क्षतिग्रस्त किया है, लेकिन समय रहते मौके पर पहुंचकर बड़ी घटना को अंजाम देने से रोक लिया गया।