{"_id":"6488d600ab5b941e9e0aafe6","slug":"love-jihad-bjps-coined-words-arshad-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1042-1574-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव जिहाद भाजपा के बनाए हुए शब्द : अरशद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लव जिहाद भाजपा के बनाए हुए शब्द : अरशद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। लव जिहाद जैसे शब्द भाजपा ने खुद से बनाए हैं।
उत्तर प्रदेश के जौनपुर के पूर्व विधायक अरशद खान ने पत्रकारों से कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पिछड़े वर्ग को 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था, जिसे भाजपा सरकार ने घटाकर 14 प्रतिशत कर दिया है। उत्तराखंड में 52 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग निवास करता है, इसलिए प्रदेश सरकार को लैंड जिहाद और लव जिहाद में लोगों को उलझाने के बजाए उनका हक उन्हें देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद भाजपा के बनाए हुए शब्द हैं। इस्लाम धर्म से इनका कोई लेना देना नहीं है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसी एक गलत व्यक्ति के कृत्य की सजा पूरे समाज को नहीं दी जा सकती है। गलत या गैरकानूनी काम करने वालों पर प्रशासन को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। आइविपा के अध्यक्ष आकिल अहमद ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार लैंड जिहाद के नाम पर धर्म विशेष के लोगों पर कार्रवाई कर रही है। पत्रकार वार्ता के दौरान अब्दुल अजीज, राजू तोमर, सुफियान मिर्जा, असद खान, हसीनुदीन खान उपस्थित रहे।