फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love couple marriage in police station and give triple talaq before vidai

थाने में हुआ प्रेमी जोड़े का निकाह, विदाई से पहले ही ऐसे दे दिया तीन तलाक और अब...

Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 08 Feb 2019 09:27 AM IST
विज्ञापन
Love couple marriage in police station and give triple talaq before vidai

पहले प्रेम प्रसंग, फिर थाने में निकाह और अब विदाई से पहले तीन तलाक दिया तो सबके होश उड़ गए। यूपी के रामपुर थाने में निकाह के बाद अपने मायके नैनीताल आई महिला को उसके पति ने पत्र भेजकर तीन तलाक दे दिया।

विज्ञापन


इससे दुखी पीड़िता ने महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी से न्याय की गुहार लगाई। बड़ी मस्जिद खताड़ी निवासी महिला ने लोहनी को बताया कि वह जिला रामपुर यूपी के थाना टांडा बादली में नानी के घर रहती थी।
विज्ञापन


वहां पड़ोस में रहने वाले युवक से उसका सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब युवक ने शादी करने से इंकार कर दिया तो उसने थाने में शिकायत की। इसके बाद 30 जून 2018 को थाने में निकाह हुआ और तय हुआ कि फरवरी 2019 में विदाई की जाएगी। विदाई से पहले ही 17 जनवरी को युवक ने नोटरी के माध्यम से भेजे गए पत्र से तीन तलाक दे दिया। यह मामला अभी पुलिस के संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

क्या कहते हैं अधिकारी 
मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है। हालांकि इस तरह के मामले में पहले पति-पत्नी को काउंसलिंग का अवसर दिया जाएगा। यदि पति बुलाने पर महिला सेल में नहीं आता है तो विवाहिता के प्रार्थनापत्र के आधार पर 498ए (दहेज उत्पीड़न), मुस्लिम मूवमेंट आडिर्नेंस 2018 की धारा लगेगी। अध्यादेश राष्ट्रपति द्वारा जारी किया गया है। इसमें तीन साल तक की जेल का प्रावधान है। 
- अमित श्रीवास्तव, एसपी सिटी, नैनीताल

नोटरी के जरिए दिया गया तलाक मान्य होगा। इसकी तहकीकात जरूरी है कि पत्र उसके शौहर ने ही भेजा हो। अगर निकाह के बाद विदाई नहीं हुई है और न ही मियां-बीवी मिले हों, तो ऐसी सूरत में शौहर को मेहर की आधी रकम अदा करनी होगी और महिला को तलाक की इद्दत नहीं करनी पड़ेगी।
-मौलाना अब्दुल बासित, इमाम मस्जिद बंजारान, हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed