फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love Couple Abscond After Court marriage in Kashipur

युवती ने प्रेमी से रचाई शादी, घरवालों ने पता लगते ही कहीं और तय कर दिया रिश्ता और इसके बाद...

Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 14 Oct 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Love Couple Abscond After Court marriage in Kashipur
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

मुरादाबाद पढ़ाई करने गए युवक ने वहां रहने वाली युवती से गुपचुप विवाह रचा लिया। दोनों ने एक मंदिर में फेरे लेने के बाद अपना विवाह भी पंजीकृत करा लिया। इधर, युवती के परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने उसका विवाह कहीं और तय कर दिया।

विज्ञापन


12 अक्तूबर शनिवार को युवती की बरात आने से छह दिन पहले युवती और उसका पति गायब हो गए। युवक की चाची का आरोप है कि युवती की तलाश में आए युवक के परिजनों ने अभद्रता कर उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। युवती के जीजा आगरा में जज बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, युवक मुरादाबाद में बीसीए कर रहा था। वहीं बीसीए कर रही दिल्ली निवासी एक युवती से उसकी नजदीकियां बढ़ गईं। 

11 नवंबर 2016 को युवक ने युवती के साथ मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में शादी रचा ली। इसके बाद 25 नवंबर को उपनिबंधक कार्यालय में पंजीकरण करा लिया। करीब एक वर्ष पूर्व युवती के परिजनों के समक्ष यह राज खुला तो परिजनों ने युवती का विवाह कहीं और तय कर दिया।

शनिवार 12 अक्तूबर 2019 को उसकी बरात आनी थी, लेकिन छह अक्तूबर को युवक और युवती अपने-अपने घरों से गायब हो गए। इस दिन से युवक के परिजन भी घर पर ताला लगाकर गायब हैं। इधर, युवती के परिजनों ने काशीपुर पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने हर्ष के स्टेशन रोड स्थित घर पर दबिश दी लेकिन वहां ताला लटका मिला। 

हर्ष की चाची दुर्गेश ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि भतीजे ने स्वेच्छा से प्रेम विवाह किया है। बताया कि सात अक्तूबर की शाम करीब चार बजे वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान मुरादाबाद निवासी चार-पांच लोग घर में घुस आए।

इन लोगों ने युवक के बारे में पूछताछ की। जानकारी न होने की बात कहने पर उन्होंने अभद्रता की और झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी। कहा कि अगर लड़की नहीं मिली तो तुम्हारे पति को उठाकर ले जाएंगे और जान से मार देंगे।

तब से वह और उसकी बेटियां डरी हुई हैं। दुर्गेश का कहना है कि उसका अपने जेठ के परिवार से कोई संबंध नही है। बावजूद इसके युवती पक्ष के लोग उन्हें धमका रहे हैं। परिवार को युवती पक्ष की ओर से जानमाल का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed