फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Love between Chachi and Nephew heinous Crime in haridwar

बार बार ठिकाना बदल रहे चाची और भतीजा, प्यार के लिए रची घिनौनी साजिश, दहल गया था हरिद्वार

Sat, 02 Feb 2019 11:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Feb 2019 11:46 AM IST
विज्ञापन
Love between Chachi and Nephew heinous Crime in haridwar
murder

पति के कत्ल के बाद से फरार चल रही आरोपी पत्नी रीना और उसका प्रेमी मंजीत उर्फ प्रीता लगातार अपना ठिकाना बदल रहे हैं। सिडकुल पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए कई प्रदेशों में डेरा डाले हुए है। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने दावा किया जल्द ही आरोपी युगल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


 सिडकुल के गांव डालूवाला मजबता के रहने वाले देवेंद्र उर्फ टीटू की 25 जनवरी को गला घोटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव तीन दिन बाद गांव के ही पास गन्ने के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए गांव के ही एक युवक रवि को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन

रीना अपने प्रेमी मंजीत के साथ फरार

तब सामने आया था कि देवेंद्र की हत्या उसकी ही पत्नी रीना के इशारे पर उसके प्रेमी मंजीत उर्फ प्रीता ने रवि के साथ मिलकर की थी। पत्नी रीना ने पति की गुमशुदगी दर्ज कराकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश भी की थी लेकिन रवि को हिरासत में लेने के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ था।
 

तब से रीना अपने प्रेमी मंजीत के साथ फरार चल रही है। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब से मंजीत की मोटरसाइकिल बरामद हो गई थी लेकिन युगल हत्थे नहीं चढ़ सका है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के बाद युगल की आखिरी लोकेशन दिल्ली आई है और तब नई लोकेशन सामने आ रही है। एसओ देवराज शर्मा ने बताया कि युगल की तलाश कर रहे हैं।

27 जनवरी को गुमशुदगी दर्ज करवाई

भतीजे को चाची से प्यार हुआ तो वह उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर जघन्य अपराध को अंजाम दे दिया। तीन दिन बाद मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के मुताबिक आरोपी अपनी चाची की बड़ी बेटी से बस कुछ ही साल बड़ा है। पत्नी के प्रेमी ने अवैध संबंध में बाधा बन रहे रिश्ते के चाचा की दोस्त के साथ मिलकर गला घोंटकर हत्या कर दी। पूरे षड्यंत्र में शामिल रही चाची से प्रेमिका बनी महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन संदेह के आधार पर पुलिस ने प्रेमी के दोस्त को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया।

27 जनवरी को देर शाम ढालूवाला मजबता निवासी रीना ने सिडकुल थाने में अपने पति देवेंद्र उर्फ टीटू (40) पुत्र जागेंद्र सिंह की गुमशुदगी दर्ज कराई। पति पेशे से लोडर चालक है और 25 जनवरी को देहरादून से किसी कंपनी का सामान लेकर बहादराबाद आया था। फिर वह अपने गांव ढालूवाला मजबता चला गया। तब से उसका कुछ अतापता नहीं है।

विज्ञापन

28 जनवरी को शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ

पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद जांच शुरू की। संदेह के घेरे में आए देेवेंद्र के परिचित रवि पुत्र सुरेश निवासी ढालूवाला मजबता को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 28 को पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो रवि ने हकीकत उगल दी।

आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 28 जनवरी को शव गन्ने के खेत से बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है जबकि फरार महिला और उसके प्रेमी की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed