फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Cyber Crime Added number on WhatsApp group then looted 44 lakh rupees by online trading

Cyber Crime: व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा नंबर...फिर ऑनलाइन ट्रेडिंग सिखाने का लालच देकर हड़पे 44 लाख रुपये

Tue, 29 Oct 2024 03:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 29 Oct 2024 03:40 PM IST
सार

ठगी का शिकार योगेश कुमार निवासी नेशविला रोड हुए हैं। उन्हें गत जुलाई में व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। इसमें पहले से ही 100 लोग जुड़े थे। इसका संचालन प्रणिता जोशी और जयप्रकाश गुप्ता कर रहे थे।

विज्ञापन
Dehradun Cyber Crime Added number on WhatsApp group then looted 44 lakh rupees by online trading
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

एक व्यक्ति ने ऑनलाइन ट्रेडिंग सीखने के चक्कर में 44 लाख रुपये गंवा दिए। उन्हें साइबर ठगों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा था जिसमें ऑनलाइन ट्रेडिंग में लाभ कमाने के गुर सिखाए जा रहे थे। इस मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


ठगी का शिकार योगेश कुमार निवासी नेशविला रोड हुए हैं। उन्हें गत जुलाई में व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया था। इसमें पहले से ही 100 लोग जुड़े थे। इसका संचालन प्रणिता जोशी और जयप्रकाश गुप्ता कर रहे थे। दोनों खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ के रूप में पेश कर रहे थे। योगेश ने बताया कि ग्रुप के संचालकों ने उन्हें एक एप्लीकेशन डाउनलोड कराई और उस पर ऑनलाइन खाता खुलवाया। फिर एप में निवेश के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में लाखों रुपये जमा कराए गए। शुरू में निवेश पर लाभ दिखाने के बाद जब उन्होंने पैसे निकालने की कोशिश की तो उनसे 19.5 लाख रुपये सर्विस चार्ज की मांग की गई।
विज्ञापन


Dehradun: विजिलेंस में गठित होगी सर्विलांस और वित्तीय विशेषज्ञों की टीम, मुख्यमंत्री धामी ने की ये घोषणाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


योगेश ने चार्ज देने से इनकार करने पर उनका खाता बंद कर दिया गया और उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से भी ब्लॉक कर दिया गया। इससे पहले पीड़ित 44.4 लाख रुपये जमा कर चुके थे। योगेश ने आरोप लगाया है कि इस ग्रुप में जयप्रकाश गुप्ता और प्रणिता जोशी ने फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए लोगों को भ्रमित किया। योगेश ने इन दोनों के मोबाइल नंबर भी पुलिस को मुहैया कराए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed