फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lost 36 lakh rupees due to greed of big interest

मोटे ब्याज के लालच में गंवाए 36 लाख रुपये

Thu, 25 Mar 2021 12:43 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Lost 36 lakh rupees due to greed of big interest
मोटा ब्याज कमाने के लालच में एक परिवार ने 36 लाख रुपये गवां दिए। शुरूआत में तो ब्याज की रकम थोड़ी बहुत दी गई, लेकिन कुछ दिन बाद संपर्क ही बंद हो गया। अब मामले की शिकायत के बाद डालनवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

मंजु वालिया पत्नी राकेश कुमार निवासी सिल्वर रॉक अपार्टमेंट, कर्जन रोड की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। मंजू वालिया के मुताबिक उनके पति की नलिन कुमार झा निवासी वैली, व्यू इस्टेट, ग्वाल पहाड़ी, फरिदाबाद गुरुग्राम से जान पहचान थी। वह निर्मल बांग सेक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के सब ब्रोकर के रूप में उनसे अक्सर मिलता था। मंजू का आरोप है कि उनके पति राकेश कुमार को नलिन कुमार ने एक फंड में पैसे निवेश करने को कहा। झांसा दिया गया कि इसमें अच्छा ब्याज मिलेगा। उन्होंने 17 नवंबर 2017 को चेक के जरिये पांच लाख रुपये निवेश किए। नलिन कुमार झा ने इसका एग्रीमेंट भी दिया। इसके बाद विश्वास करते हुए मंजू, पति राकेश और बेटे ने कुल 36 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है उन्हें कोई रकम वापस नहीं मिली। नलिन कुमार से बार-बार संपर्क की कोशिश की गई, लेकिन उसका फोन बंद हो गया। कुछ दिन बाद संपर्क हुआ तो वह धमकी देने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed