फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   loot in Abhimanyu Cricket Academy owner house dehradun one more criminal arrested

अभिमन्यु एकेडमी के मालिक की कोठी पर डकैती का मामला, पुलिस ने छठा आरोपी भी दबोचा

Thu, 03 Oct 2019 02:29 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून
राकेश शर्मा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Oct 2019 02:29 PM IST
सार

  • अभिमन्यु एकेडमी के मालिक की कोठी पर डकैती का मामला
  • फिरोज से लूट में प्रयुक्त कार, 50 हजार की नगदी, जेवर बरामद

विज्ञापन
loot in Abhimanyu Cricket Academy owner house dehradun one more criminal arrested
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अभिमन्यु एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के आवास पर हुई डकैती के मामले में छठे आरोपी बिजनौर के चांदपुर निवासी हैदर के भी पकड़े जाने की खबर है। हालांकि, अधिकारी अभी गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि पुलिस आरोपी की निशानदेही पर लूट का माल बरामद करने में जुटी है। उधर, पुलिस ने आरोपी फिरोज के पास से लूट में प्रयुक्त शेवरले बीट कार और 50 हजार रुपये की नगदी बरामद करने का दावा किया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है। उन्हाेंने बताया कि नोएडा से पकड़े गए पांचवें आरोपी फिरोज निवासी सनलाइट कालोनी पुरानी सीमापुरी दिल्ली को लेकर पुलिस टीम बुधवार को दून पहुंची। आरोपी के पास से लूट में प्रयुक्त शेवरले बीट कार के अलावा 50 हजार रुपये की नगदी और लाकेट वाली चेन बरामद हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


बता दें कि  पुलिस ने मंगलवार को ईश्वरन की कोठी पर 22 सितंबर को हुई डकैती का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों बीएसएफ से बर्खास्त डिप्टी कमांडेंट वीरेन्द्र ठाकुर, मोहम्मद अदनान, लोकल मुखबिर सैलून संचालक मुजिब्बुर रहमान उर्फ  पीरू और फु रकान को गिरफ्तार कर लूट के करीब 11 लाख 70 रुपये बरामद किए थे। देर रात में फिरोज नोएडा से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने फूंक-फूंक कर रखा हर कदम

अभिमन्यु एकेडमी के मालिक की कोठी में हुई डकैती के मामले में पुलिस ने लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर कोई कहानी नहीं बनाई। पूरा आपरेशन पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे की अगुवाई में प्रोफेशनल तरीके से अंजाम दिया गया। जिस लुटेरे को जहां से दबोचा, वहीं के थाने में गिरफ्तारी भी दिखाई गई। संबंधित थाने में लिखापढ़ी करने के बाद बदमाशों को निर्धारित अवधि में कोर्ट में पेश भी किया, ताकि लुटेरों को सुनवाई के दौरान पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाने का कोई मौका ना मिल सके।

मामले की विवेचना में शुरू से ही वैज्ञानिक और आधुनिक तौर-तरीकों को इस्तेमाल किया गया। सर्विलांस का हथकंडा तो इस बार पुलिस के काम नहीं आया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे सफलता की कुंजी साबित हुए। पुलिस ने दून से लेकर गाजियाबाद तक के टोल प्लाजा और प्राइवेट कैमरों की मदद से इस गुत्थी को सुलझाया। पुलिस को कार के नंबर तक पहुंचने के लिए एक माह पुराने रिकार्ड को खंगालना पड़ा। आरोपियाें के खिलाफ साक्ष्य जुटाने के बाद एसपी सिटी श्वेता चौबे ने दिल्ली पहुंचकर पूरे आपरेशन की कमान संभाल ली। दो दिन चले आपरेशन में एक-एक कर चार बदमाशों की गिरफ्तारी के साथ लाखाें की बरामदगी भी हुई है। बड़ी बात यह है कि लुटेरों की गिरफ्तारी को लेकर किसी तरह की कहानी बनाने से पुलिस ने परहेज किया। कार के नंबर के आधार पर अदनान तक पहुंची पुलिस ने सीधी कार्रवाई के बजाय उसे दिल्ली के थाना सदर बाजार पुलिस की मदद से पकड़ा।

पूछताछ में अदनान से सच उगला तो पुलिस ने सदर बाजार थाने में उसकी गिरफ्तारी दर्शा दी। ऐसे ही बीएसएफ के बर्खास्त डिप्टी कमांडेंट वीरेन्द्र ठाकुर की गिरफ्तारी में हुआ। पहाड़गंज थाने में उसकी गिरफ्तारी दर्ज कराई गई। लोकल मुखबिर मुजिब्बुर रहमान उर्फ पीरु की रायपुर स्थित घर, फुरकान की छुटमुलपुर और फिरोज की गिरफ्तारी नोएडा से दर्शाकर पूरी कार्रवाई को लीगली अमलीजामा पहनाया गया। पुलिस को पता था कि यदि गिरफ्तारी स्थल को बदला गया तो सुनवाई के दौरान लुटेरे पुलिस कार्रवाई को कटघरे में खड़ा कर सकते हैं। दूसरा पुलिस ने लुटेरों पर शिंकजा कसने को वैज्ञानिक और आधुनिक तकनीक से कई साक्ष्य जुटाए हैं। विवेचना की गुणवत्ता बढ़ाने को पुलिस के पुराने दिग्गजों की भी मदद ली जा रही है।

देवबंद व मुजफ्फरनगर के बीच फेंका डीवीआर

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी से लूटपाट के दौरान उठाया गया डीवीआर बदमाश देवबंद और मुजफ्फरनगर के बीच जंगल में फेंक गए थे। बदमाशाें से की गई पूछताछ में यह बात सामने आई है। हालांकि रात का अंधेरा होने के कारण वह सटीक जगह नहीं बता पा रहे हैं। सूत्रों का कहना है डीवीआर मिलने पर लुटेरों की पूरी करतूत उजागर होगी। कैमरे में बदमाशों के आने की लाइव तस्वीरें कैद हो गई थी। 

पुलिस ने बदमाशों से पूछताछ की तो पता चला कि उन्हें इतना याद है कि देवबंद का टोल प्लाजा निकलने के बाद उन्हाेंने डीवीआर जंगल में फेंक दिया था। उस समय उनकी कार की स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रही होगी। क्योंकि उन्हें तेजी से सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचने की जल्दी थी। दून से गाजियाबाद के हिंडन नदी पुल के सफर को उन्होंने करीब तीन घंटे 15 मिनट में पूरा किया था। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि बदमाशों को रिमांड पर लेकर जल्द डीवीआर बरामद कराने का प्रयास किया जाएगा। 

वीरेंद्र और अदनान को रिमांड पर लेगी पुलिस

कोठी से लूटपाट का ज्यादा माल अदनान के हिस्से में आने की जानकारी पुलिस को लगी है। विवेचक बृहस्पतिवार को अदनान और वीरेंद्र ठाकुर को पुलिस रिमांड पर लेने को कोर्ट में प्रार्थनापत्र देंगे। डकैती को लेकर कई ऐसे सवाल है, जिनके जवाब मिलने अभी बाकी हैं। गिरोह की कमान वैसे तो बीएसएफ से बर्खास्त डिप्टी कमांडेंट वीरेंद्र ठाकुर के नाम बताई गई है, लेकिन गिरोह में अदनान सबसे ज्यादा पावरफुल स्थिति में है। कोठी की रेकी वीरेंद्र ठाकुर करके गया था। लेकिन लूटपाट की पूरी कमान अदनान के हाथ में रही। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह इनपुट मिला है कि लूट का ज्यादा माल अदनान के हिस्से में आया है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि लूट में गए माल की रिकवरी, डीवीआर और घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए अदनान और वीरेंद्र को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। बृहस्पतिवार को विवेचक कोर्ट में पुलिस रिमांड को प्रार्थना पत्र देगा। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें... https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed