फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot from Women in roorkee

रुड़की: दिन दहाड़े घर का गेट खुलवाया और रुपयों से भरा बैग लेकर बदमाश फरार, चिल्लाती रह गई महिला

Mon, 08 Oct 2018 10:39 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 08 Oct 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Loot from Women in roorkee
demo

रुड़की की दुर्गा कॉलोनी में दिनदहाड़े एक बदमाश ने एक महिला से लाखों रुपये की लूट लिए। पुलिस की टीमें लुटेरे की तलाश में जुट गई हैं। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की दुर्गा कॉलोनी निवासी पारसिंह पसवान सेना में हैं।

विज्ञापन


सोमवार को उनकी पत्नी विमला देवी अशोक नगर निवासी अपने एक परिचित को किसी काम के लिए 1.30 लाख रुपये देने घर से निकलने की तैयारी कर रही थीं। इस बीच किसी ने उनके घर की डोरवेल बजाई।
विज्ञापन


विमला देवी रुपयों से भरा पर्स लेकर घर से बाहर आईं और गेट खोला। गेट खोलते ही बाहर खड़े एक युवक ने उनके हाथ से पर्स छीन लिया और फरार हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग अपने घरों से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन कोई नजर नहीं आया। बाद में स्थानीय निवासी सतीश नेगी ने एक कैमरे में भागता हुआ युवक देखा और इसकी जानकारी पुलिस क्षेत्राधिकारी को दी। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लुटेरे की तलाश की जा रही है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed