Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Loot After Mortgage Security Guard in Auto Company Rudrapur late night

उत्तराखंड: देर रात सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर ऑटो कंपनी में लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी 

Mon, 16 Dec 2019 07:55 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Dec 2019 07:55 AM IST
विज्ञापन
Loot After Mortgage Security Guard in Auto Company Rudrapur late night
रुद्रपुर में लूट - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के रुद्रपुर में शिमला पिस्तौर स्थित ऑटो कंपनी में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर लाखों रुपये के माल की लूट हो गई। इस दौरान गार्डों ने किसी तरह खुद को बंधन मुक्त किया और कंपनी अधिकारियों समेत पुलिस को सूचना दी। 

विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएसपी समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, शिमला पिस्तौर में सवितार कंपनी ऑटो पाटर्स बनाने का काम करती है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शनिवार रात को कंपनी परिसर में ही गार्ड प्रेम कुमार और फौजदार यादव सोए हुए थे। देर रात एक गार्ड बाथरूम गया तो इस दौरान दीवार फांदकर दो लोग परिसर में दाखिल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

चाबी छीनकर वाहन किए अंदर

इस पर बदमाशों ने सबसे पहले बाथरूम गए गार्ड को कब्जे में लिया और फिर अंदर सोए हुए गार्ड को बंधक बनाया। दोनों सुरक्षा गार्डों को बंधक बनाकर लुटेरों ने चाबी लेकर गेट खोला और अपने वाहन को कंपनी के अंदर किया। फिर करीब चार से पांच लाख रुपये के स्पेयर पार्ट्स और नगदी लूट कर ले गए। उनके भागने के बाद बंधनमुक्त होने पर सुरक्षा गार्डों ने कंपनी के अधिकारियों को सूचना दी।

वहीं, सूचना पर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह, एएसपी देवेंद्र पींचा और प्रमोद कुमार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कंपनी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ किच्छा के टोल प्लाजा के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed