फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lookout notice for seven people including Kidney King Dr.Amit 

'किडनी किंग' डॉ.अमित समेत सात का लुक आउट नोटिस जारी, चार विदेशी भी शामिल

Tue, 12 Sep 2017 09:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Sep 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
Lookout notice for seven people including Kidney King Dr.Amit 
Dr.Amit file photo

गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल में किडनी निकालने के काले धंधे में शामिल रहे किडनी माफिया डॉ.अमित समेत सात लोगों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी हो गया है। इनमें ओमान के चार विदेशियों के अलावा बागपत का अस्पताल संचालक राजीव चौधरी भी शामिल है। इसी बीच यह भी चर्चा है कि निकाली गई किडनी ओमान के शेख और उसके परिचित को ट्रांसप्लांट की गई है।

विज्ञापन


पकड़ा गया एजेंट जावेद खान तो मंगलवार को जेल चला गया, जबकि अन्य आरोपियों की धरपकड़ को पुलिस टीम कई राज्यों में छापेमारी कर रही है। डॉ.अमित वो ही किडनी चोर है, जिसने 2013 में गुरुग्राम में छह सौ से अधिक लोगाें की किडनी चुराने के खेल को अंजाम दिया था। आशंका यह भी है कि कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए यह लोग विदेश न भाग जाएं।
विज्ञापन


देहरादून के हरिद्वार रोड स्थित गंगोत्री चैरिटेबिल अस्पताल में तीन-तीन लाख रुपये में किडनी खरीदने वाले गैंग में शामिल अधिकांश चेहरों से मंगलवार को नकाब उठ गया। इस खेल में डॉ.अमित राऊत के अलावा अस्पताल संचालक राजीव चौधरी उर्फ  बली निवासी बागपत और डॉ.रक्षित उर्फ अक्षय के अलावा ओमान के शेख समेत चार लोग शामिल हैं। इन सातों लोगों के भारत छोड़ने की आशंका के मद्देनजर एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने मंगलवार को उनके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होता है लुक आउट नोटिस

Lookout notice for seven people including Kidney King Dr.Amit 

महाराष्ट और गुजरात में नाम आने के बाद डॉ.अमित पहले भी नेपाल भाग गया था। चैरिटेबिल अस्पताल संचालक राजीव चौधरी भी दो साल से बागपत में नहीं है। उसके हरिद्वार में रहने की सूचना है। वहीं, ओमान के चार लोगों को भारत से बाहर जाने से रोकना इसलिए जरूरी है कि ताकि किडनी निकालने और ट्रांसप्लांट की पूरी कहानी साबित की जा सके।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि डॉ.अमित के साथ उसके बेटे रक्षित उर्फ अक्षय की भी तलाश है।

नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में उनकी गिरफ्तारी के बाद ही पता लग सकता है। डॉ.अमित ने मुंबई के जावेद खान की मदद से वेस्ट बंगाल से एक महिला समेत चार लोगों को किडनी बेचने कोे अस्पताल बुलाया था। दो की किडनी तो निकाल गई थी, मगर तय राशि का भुगतान न करने पर दो अन्य ने हंगामा कर दिया था। पुुलिस ने चार पीड़ितों को बचाकर सौदेबाजी करने वाले एजेंट जावेद खान को गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपियों की धरपकड़ को टीमें यूपी, दिल्ली, गुरुग्राम भेजी गई हैं। पकड़े गए जावेद खान को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि चार पीड़ितों का दून अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। केस को मजबूत बनाने के पुलिस पीड़ितों के बुधवार को 164 के बयान दर्ज कराने की तैयारी में है।

क्या होता है लुक आउट नोटिस
किसी अपराध में आरोपी अथवा शक के दायरे में आया शख्स, जिसके विदेश भागने की आशंका रहती है, ऐसे लोगों को लुक आउट नोटिस जारी किया जाता है। विदेश भागने की आशंका जताते हुए संबंधित थाने द्वारा रिपोर्ट दी जाती है, जिस पर एसएसपी की तरफ से अस्थाई लुक आउट नोटिस जारी किया जाता है। नोटिस जारी होने के बाद एयरपोर्ट अथवा अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर उसकी निगरानी होती है। अस्थाई लुक आउट नोटिस 30 दिन का होता है। इस अवधि के बाद स्थाई लुक नोटिस जारी किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed