फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   London Book of World Records 331 Surya Namaskars in 31 minutes perform by Dev Sanskriti University student

Haridwar: देव संस्कृति विवि के छात्र अभिषेक ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 31 मिनट में किए 331 सूर्य नमस्कार

Wed, 18 Feb 2026 07:35 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Feb 2026 07:35 PM IST
सार

22 जनवरी 2026 को ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ की ओर से एक ऑनलाइन स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसमें छात्र अभिषेक कुमार ने प्रतिभाग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

विज्ञापन
London Book of World Records 331 Surya Namaskars in 31 minutes perform by Dev Sanskriti University student
सूर्य नमस्कार कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

देव संस्कृति विश्वविद्यालय के छात्र ने ऑनलाइन स्पर्धा में प्रतिभाग कर एक ऐसा कीर्तिमान स्थापित किया जो वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया। विश्वविद्यालय के एमएससी (मानव चेतना एवं योग विज्ञान) विभाग के प्रथम वर्ष के छात्र अभिषेक कुमार ने 31 मिनट में 331 सूर्य नमस्कार कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता पर विश्वविद्यालय परिसर में खुशी की लहर दिखी। शिक्षक, छात्र-छात्राओं ने अभिषेक को प्रोत्साहित किया और बधाई दी।

विज्ञापन


विवि के योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी 2026 को ‘लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड’ की ओर से एक ऑनलाइन स्पर्धा का आयोजन किया गया था। इसमें छात्र अभिषेक कुमार ने प्रतिभाग कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह उपलब्धि उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति, अनुशासन और नियमित अभ्यास का परिणाम है। इतनी कम अवधि में इतनी बड़ी संख्या में सूर्य नमस्कार करना असामान्य है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय की वैज्ञानिक योग प्रशिक्षण पद्धति से जुड़े शिक्षकों ने इस सफलता पर छात्र अभिषेक की मेहनत को सराहा। अभिषेक कुमार ने पूर्व में भी योग क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 9.73 लाख छात्रों को मिलेंगी 82 लाख से ज्यादा मुफ्त किताबें, स्कूलों में 28 मार्च तक पहुंचेगी

वह वर्ष 2024 में द्विपाद विपरीत दंडासन जैसी जटिल मुद्रा में 11 मिनट 05 सेकंड तक स्थिर रहकर गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने योग के शारीरिक अभ्यास के साथ ही आत्मबल और साधना की प्रक्रिया का निरंतर अभ्यास किया।

इस उपलब्धि का प्रमाण पत्र मिलने के बाद अभिषेक कुमार ने विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या से भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रतिकुलपति ने इसे विश्वविद्यालय की समृद्ध योग परंपरा के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए कहा कि यह सफलता युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। अभिषेक ने अपनी सफलता का श्रेय विश्वविद्यालय के पारिवारिक वातावरण और सकारात्मक सोच को दिया। योग विभाग सहित समस्त विवि परिवार ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed