{"_id":"6ace6e817cdb477ebe0aa25e","slug":"lokendra-from-dehradun-in-kbc-and-gifts-a-pahari-cap-to-big-b-amitabh-bachchan-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबीसी के मंच पर पहुंचे दून के लोकेंद्र: बढ़ाया उत्तराखंड का मान, बिग बी को भेंट की पहाड़ी टोपी
Tue, 13 Oct 2026 11:19 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:19 PM IST
सार
लोकेंद्र के लिए केबीसी तक पहुंचने के सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया के तीन चरणों को पार किया। शुरुआती दो चरण टेलीफोन और कंप्यूटर आधारित थे। इसके बाद लखनऊ में आयोजित राउंड के माध्यम से अंतिम प्रतिभागियों का चयन किया गया।
विज्ञापन
केबीसी में पहुंचे लोकेंद्र सोनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक वेशभूषा को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाते हुए दून निवासी लोकेंद्र सोनी ने लोकप्रिय टीवी कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में पहाड़ी टोपी पहनकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को उत्तराखंड की प्रसिद्ध पारंपरिक पहाड़ी टोपी भेंट की।
विज्ञापन
देहरादून के टीएटडीसी कॉलोनी निवासी लोकेंद्र के लिए केबीसी तक पहुंचने के सफर आसान नहीं रहा। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयन प्रक्रिया के तीन चरणों को पार किया। शुरुआती दो चरण टेलीफोन और कंप्यूटर आधारित थे। इसके बाद लखनऊ में आयोजित राउंड के माध्यम से अंतिम प्रतिभागियों का चयन किया गया। लोकेंद्र ने बताया कि शुरुआती चरण में उन्हें शीर्ष 10 प्रतिभागियों में जगह बनाने का अवसर मिला।
विज्ञापन
UK Top News: गुटखे पर बैन, दुष्यंत गौतम के खिलाफ उतरे कांग्रेसी, गैरसैंण में होगा विस सत्र, भालू का आतंक
विज्ञापन
इसके बाद विभिन्न चरणों में आगे बढ़ते हुए वह हॉटसीट तक पहुंचने के लिए आयोजित मुकाबले के अंतिम दो प्रतिभागियों में शामिल हुए। इस दौरान उन्हें देश के चर्चित टेलीविजन कार्यक्रम का हिस्सा बनने और उसके अनुभव को करीब से जानने का अवसर मिला, जिसमें उनकी पत्नी गीता सोनी भी उनके साथ रहीं। उनके लिए यह कार्यक्रम में भागीदारी नहीं बल्कि अपनी जड़ों ,परंपराओं और लोक संस्कृति को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर भी था। उनके इस प्रयास से उत्तराखंड का पारंपरिक वेशभूषा को व्यापक पहचान मिली।