फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla arrived on 175th foundation day of IIT Roorkee Uttarakhand news in hindi

IIT Roorkee Foundation Day: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- युवा लें संकल्प, भारत की धरती हो हर नया आविष्कार

Fri, 25 Nov 2022 08:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 25 Nov 2022 08:45 PM IST
सार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला शुक्रवार को आईआईटी रुड़की पहुंचे। आईआईटी रुड़की अपना 175 स्थापना दिवस समारोह मना रहा है। इस दौरान यहां युवाओं को संबोधित करते हुए लोकसभा स्पीकर ने कहा हर क्षेत्र में नया आविष्कार करने का संकल्प लें।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla arrived on 175th foundation day of IIT Roorkee Uttarakhand news in hindi
आईआईटी रुड़की के स्थापना दिवस समारोह पर पहुंचे लोकसभा स्पीकर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदले परिप्रेक्ष्य में विश्वविद्यालयों को भी रिसर्च इनोवेशन के सेंटर बनाने पड़ेंगे। शिक्षा के साथ ही कौशल, तकनीक और सोच को विकसित करने की जरूरत है। आईआईटी रुड़की से पढ़कर निकले हजारों विद्यार्थियों ने संपूर्ण विश्व में अपनी प्रतिभा के बल पर पहचान बनाई है और अपने ज्ञान व कौशल से देश में आर्थिक-सामाजिक परिवर्तन लाने का काम किया है।

विज्ञापन


हर सेक्टर में मेरा देश आगे रहे यही हमारा संकल्प होना चाहिए। यह बात लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आईआईटी के 175वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में कही। इस दौरान केंद्र सरकार के सहयोग से स्मारक सिक्के और डाक टिकट जारी किए गए। 
विज्ञापन


संस्थान के लाल बहादुर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म, संस्कृति, पर्यावरण और गंगा के रूप में जानी जाती है। वहीं आईआईटी जैसे संस्थानों में विज्ञान, प्रौद्योगिक, नवाचार आदि कार्यों से इसका महत्व बढ़ गया है। देश के नवनिर्माण में युवाओं ने नए आविष्कार किए हैं जिससे भारत आगे बढ़ रहा है और तेजी से अर्थव्यवस्था में बदलाव आ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आविष्कारों ने  देश और समाज को नई दिशा दी
आईआईटी को प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश का शीर्ष संस्थान बताते हुए उन्होंने ने कहा कि जलवायु, पर्यावरण, मेडिकल, शिक्षा, संचार, सड़क से लेकर जीवन के कई क्षेत्रों में आईआईटी के अनुसंधान व आविष्कारों ने देश और समाज को नई दिशा दी है।

चौथी औद्योगिक क्रांति का उल्लेख करते हुए कहा कि डिजिटल युग और इंटरनेट क्रांति ने पूरे विश्व को बदल दिया है। भारत का लोकतंत्र एवं विविधता देश की शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सोच और नया संकल्प है कि दुनिया के अंदर भारत हर क्षेत्र में नेतृत्व करें। 

उन्होंने कहा कि कोरोना काल की चुनौती में लग रहा था कि वैक्सीन और पीपीई किट के लिए विदेश की तरफ देखना पड़ेगा लेकिन आईआईटी व वैज्ञानिकों के नए रिसर्च और इनोवेशन ने समाधान दिया। उन्होंने आईआईटी की ही तरह विश्वविद्यालयों में रिसर्च इनोवेशन सेंटर बनाए जाने की बात कही।

कहा कि आज के युग में हर क्षेत्र में भारत एक ग्लोबल डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। उन्होंने कहा कि विश्व का अगला ‘बिग टेक’ भारत से निकलेगा। इससे पूर्व समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ की गई। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष प्रो. बीवीआर मोहन रेड्डी, चेयरमैन बोर्ड ऑफ गवर्नर्स और निदेशक प्रो. केके पंत ने ऐतिहासिक पहलुओं पर अपने विचार रखे।

वैश्विक मानचित्र पर अपनी खास पहचान
डाक विभाग, भारत सरकार के सचिव विनीत पांडे ने स्मारक डाक टिकट जारी करते हुए कहा कि आईआईटी का समाज के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्मारक डाक टिकट जारी करना सम्मान की बात है। संस्थान निदेशक प्रो. केके पंत ने कहा कि आईआईटी ने अंतरराष्ट्रीय संपर्क बढ़ाते हुए वैश्विक मानचित्र पर अपनी खास पहचान बनाई है। इस मौके पर संस्थान के वैैज्ञानिक एवं पूर्व छात्रों समेत कई लोग मौजूद रहे। 

ये भी पढ़ें...Dehradun News:  विभाग ने पहले की शिक्षकों की वेतन वृद्धि, अब वसूली का जारी कर दिया फरमान

‘आपसे सीखने, समझने और अनुभव लेने आया हूं’
लोकसभा अध्यक्ष ने संस्थान के ऐतिहासिक सफर का भी उल्लेख किया। साथ ही पूर्व के छात्रों की ओर से किए गए देश के विकास में योगदान को सराहा। उन्होंने पूर्व छात्रों के अनुभवों को साथ लेकर देश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘मैं आपसे सीखने, समझने और आपके अनुभव का लाभ लेने आया हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed