फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha Elections: CCTV cameras will be installed at every check post Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: लोकसभा चुनाव...हर चेकपोस्ट पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे, हथियार लाइसेंस सूची का भी होगा सत्यापन

Sun, 18 Feb 2024 12:18 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो , देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 18 Feb 2024 12:18 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस प्रशासन को निर्देश जारी किए। उन्होंने इंटर स्टेट मॉनिटरिंग का फुल प्रूफ प्लान तैयार करने के लिए कहा।

विज्ञापन
Lok Sabha Elections: CCTV cameras will be installed at every check post Uttarakhand news in hindi
बैठक लेते मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने निर्देश दिए कि आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के हर चेकपोस्ट पर सीसीटीवी लगाए जाएं। साथ ही जितने भी हथियारों के लाइसेंस जारी हुए हैं, उन सभी की सूची का सत्यापन किया जाए।

विज्ञापन

शनिवार को सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर, पुलिस बल एवं केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के संबंध में उच्च स्तरीय बैठक ली। बैठक में पुलिस मुख्यालय, आबकारी विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी शामिल हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने विभागों को निर्देश दिए कि निर्वाचन प्रक्रिया शुरू होने से पूर्व तैयारियां समय से कर ली जाएं।

विज्ञापन

कहा, जनपदवार पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती एवं केंद्रीय पुलिस बल की तैनाती के संबंध में विस्तृत होमवर्क कर लिया जाए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इंटर स्टेट मॉनिटरिंग और इंटर डिस्ट्रिक्ट मॉनिटरिंग का भी फुल प्रूफ प्लान तैयार कर प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित विभागों को यह स्पष्ट निर्देश दिए कि हर चेकपोस्ट पर अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरा और सर्विलांस की व्यवस्था हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

गैंगस्टर की सूची तैयार करने के भी निर्देश
इसके अतिरिक्त उन्होंने पुलिस और आबकारी विभाग के सर्विलांस और चेकपोस्ट अलग-अलग स्थानों पर स्थापित करने के निर्देश दिए। डॉ. पुरुषोत्तम ने प्रदेश में समस्त जिलों से जारी हथियार लाइसेंसधारकों की सूची का पुनरीक्षण कर उनका सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस विभाग को विभिन्न जनपदों में हिस्ट्रीशीटर, गैंगस्टर की सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पुलिस निर्वाचन स्टेट नोडल अपर पुलिस महानिदेशक एपी अंशुमन, पुलिस महानिरीक्षक डॉ. निलेश आनंद भरणे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय जोगदंडे, उप पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल, प्रताप शाह समेत आबकारी विभाग व अन्य विभाग से जुड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

केंद्रीय पुलिस बलों के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं का प्रबंध

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. पुरुषोत्तम ने पुलिस विभाग से ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों के शत प्रतिशत मतदान कराने के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्रीय पुलिस बलों के कैंप के लिए प्रस्तावित स्थलों पर मूलभूत व्यवस्थाओं के पहले से स्थलीय निरीक्षण कर समुचित प्रबंधन करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू

संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने प्रदेश में संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील स्थानों का स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रवर्तन गतिविधियों में लगे सभी नोडल एजेंसियों को जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी एवं पुलिस विभाग को चुनावों को देखते हुए अवैध शराब का भंडारण एवं तस्करी करने वालों पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। पुलिस ने बैठक में बताया कि प्रदेश में जनपदवार पुलिस बल की तैनाती, केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती, संवेदनशील स्थानों एवं प्रवर्तन संबंधित एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है। आबकारी विभाग ने बताया, चुनाव को देखते हुए प्रवर्तन एवं मॉनिटरिंग के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं, जिसमें 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed