{"_id":"65d19031935a5f2aee01a128","slug":"massive-fire-broke-out-in-the-paper-mill-warehouse-roorkee-uttarakhand-news-in-hindi-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee: पेपर मिल के गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची नौ दमकल की गाड़ियां, छह घंटे बाद पाया आग पर काबू
Sun, 18 Feb 2024 11:04 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 18 Feb 2024 11:04 AM IST
सार
पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई। सभी गाड़ियों ने मिलकर करीब छह घंटे की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
पेपर मील में लगी आग
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की के नारसन क्षेत्र स्थित एक पेपर मिल फैक्ट्री के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे करीब एक करोड़ का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं करीब छह घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। नारसन से झबरेड़ा रोड पर गंगोत्री पेपर मिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम में भीषण आग लगने की सूचना मिलते ही रुड़की से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू पाया नहीं जा सका। इस पर जिले से करीब नौ दमकल की गाड़ियां मौके पर बुलाई गई, जिसके बाद करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: बूथ जीता, चुनाव जीता...का मंत्र लेकर लौटेंगे 250 प्रतिनिधि, फिर आक्रामक प्रचार में जुटेगी भाजपा
घटना की सूचना मिलते ही मंगलौर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली। मंगलौर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।