फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lok Sabha elections 2024 Uttarakhand Priyanka Gandhi will Do Rally on 13 April in Haridwar and Garhwal

Elections 2024: उत्तराखंड में 13 अप्रैल को चुनाव प्रचार गरमाएंगी प्रियंका गांधी, हरिद्वार-गढ़वाल में होगी रैली

Mon, 08 Apr 2024 11:13 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2024 11:13 PM IST
सार

Lok Sabha elections 2024 Uttarakhand: कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha elections 2024 Uttarakhand Priyanka Gandhi will Do Rally on 13 April in Haridwar and Garhwal
प्रियंका गांधी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस का चुनाव प्रचार गरमाने के लिए राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आएंगी। वह 13 अप्रैल को हरिद्वार और गढ़वाल सीट पर चुनावी रैली करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन अभी तक राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का चुनावी कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन


कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। प्रियंका पहली स्टार प्रचारक होंगी, जो पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए चुनावी रैली करेंगी।
विज्ञापन


Election 2024: उत्तराखंड में प्रचार, हेलिकॉप्टर और वाहन की अनुमति लेने में देहरादून अव्वल, 360 अनुमतियां रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन

हरिद्वार और गढ़वाल सीट में 13 अप्रैल को एक ही दिन उनकी चुनावी रैली होगी। दोनों सीटों पर चुनावी रैली का स्थान तय होना बाकी है। हरिद्वार जिले में रुड़की और गढ़वाल सीट में गौचर में रैली कराने पर विचार चल रहा है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी ने बताया, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का चुनावी कार्यक्रम तय हो गया है। पार्टी ने रैलियों की तैयारी शुरू कर दी हैं।



कहा, हरिद्वार व गढ़वाल सीट में एक ही दिन चुनावी रैली की जाएगी। दोनों स्थानों पर पूरे संसदीय क्षेत्र से पार्टी कार्यकर्ता आएंगे। यह रैली ऐतिहासिक होगी। एक-दो दिनों में राहुल गांधी व अन्य स्टार प्रचारकों के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed